फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: नौ साल से लगा रहे चक्कर पर नहीं कम हुआ गृहकर

विज्ञापन
गृहकर निस्तारण कैंप में समस्याओं सुनते राजस्व निरीक्षक व अन्य।  - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर। 2016 में बढ़े गृहकर को संशोधित कराने के लिए नगर निगम के चक्कर लगा रहे हैं पर बिल संशोधित नहीं हुआ। अब टैक्स और बढ़ गया। नगर निगम ने मनमाने तरीके से पिछले दो-तीन सालों से गृहकर बढ़ा दिया, उस पर ब्याज भी लगा दिया। एक ही अपार्टमेंट के एक से फ्लैटों में अलग-अलग गृहकर लगाया गया है। इस तरह की शिकायतें रविवार को मार्बल मार्केट में लगे शिविर में नगर निगम जोन-3 के अफसरों को बताई गईं। भीड़ देख शिविर का समय एक घंटा बढ़ाया गया। कल्याणपुर में भी शिविर लगा। दोनों शिविरों में 93 शिकायतें आईं।
विज्ञापन

हाउस टैक्स सुधार के लिए दक्षिण उद्योग व्यापार मंडल, किदवईनगर उद्योग व्यापार मंडल और कानपुर मार्बल एसोसिएशन और नगर निगम की तरफ से मार्बल मार्केट स्थित एचडीएफसी बैंक के बाहर सुबह 10 बजे शिविर शुरू हुआ। तीन बजे तक चले इस शिविर में भवन स्वामियोंं, व्यापारियों ने गृहकर में बढ़ोतरी का विरोध किया। शिविर में जोन-3 के जोनल अधिकारी सीपी सिंह, कर अधीक्षक राजेंद्र पाल, राजस्व निरीक्षक अंकिता सिंह ने समस्याएं सुनीं। शिविर में गृहकर संबंधी 67 शिकायतें आईं।
कानपुर दक्षिण उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष कमल उत्तम ने बताया कि शिविर में आनंदपुरी, ओ ब्लाॅक सहित विभिन्न मोहल्लों से आठ ऐसे भवन स्वामी आए जो 2016 से गृहकर संशोधित कराने के लिए नगर निगम के चक्कर लगा रहे हैं। इस मौके पर मार्बल मार्केट एसोसिएशन के महामंत्री बालकृष्ण गुप्ता, कोषाध्यक्ष अशोक शुक्ला, वरिष्ठ उपाध्यक्ष हर्षित ओमर, अलंकार ओमर, प्रवेश कुमार गुप्ता, सत्य प्रकाश गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन




कल्याणपुर में उत्तर प्रदेश कल्याणकारी व्यापार मंडल के कार्यालय में व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संदीप पांडेय के नेतृत्व में लगे शिविर में 26 लोगों ने समस्याएं बताईं। इस मौके पर कल्याणपुर दक्षिणी अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, विमल सिंह, ओम सिंह भदौरिया, निजाम अहमद, कृष्ण नारायण कटिहार, अर्जुन गुर्जर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें