फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाथरूम में लटका मिला रेस्टोरेंट कर्मी का शव, बेटे ने हत्या की आशंका जताई

Fri, 21 Dec 2018 11:24 PM IST
प्रशांत कुमार क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
कानपुर में हनुमंत विहार, नौबस्ता में शुक्रवार सुबह हाजीपुर, सीतापुर निवासी राजकुमार (49) का शव रेस्टोंरेंट मालिक रवि कुमार के घर की पहली मंजिल में बने बाथरूम में फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंचे बेटे प्रदीप ने पिता की हत्या की आशंका जताई है। पुलिस के मुताबिक शनिवार को शव का पोस्टमार्टम होगा। प्राथमिक जांच में चोरी पकड़े जाने पर कर्मचारी के फांसी लगाने की बात सामने आई है।  
विज्ञापन

 
राजकुमार करीब सात साल से रवि कुमार के हूलागंज स्थित रेस्टोरेंट में काम कर रहा था। वह रेस्टोरेंट में ही रहता था। उसका बेटा प्रदीप नवाबगंज में अलग किराये का कमरा लेकर रहता है। पत्नी पुष्पा और छोटा बेटा प्रशांत गांव में रहते हैं। रेस्टोरेंट मालिक रवि ने पुलिस को बताया कि रविवार को राजकुमार ने भूसा टोली निवासी दोस्त संतोष के साथ सरसैया घाट पर शराब पीने के दौरान पर्स पार कर दिया था। पर्स में 10 हजार रुपये थे।

संतोष के दबाव बनाने पर गुरुवार रात वह रेस्टोरेंट में सोने के बजाय उनके घर पहुंच गया। शुक्रवार सुबह रेस्टोरेंट चलने से पहले शौच के लिए पहली मंजिल के बाथरूम में गया था। वहां अंगौछे से उसका शव लटकता मिला। थाना प्रभारी समर बहादुर सिंह का कहना है कि चोरी की बात खुलने और रुपये वापसी का दबाव बनने पर ही राजकुमार ने फांसी लगाई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें