फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: खाद संकट पर भाकियू ने जताई नाराजगी

विज्ञापन
फोटो-36-समस्याओं को लेकर बैठक करते भाकियू पदाधिकारी। संवाद
विज्ञापन
बिंदकी। भाकियू टिकैत गुट की रविवार को बैठक हुई। इसमें खाद संकट और कानून व्यवस्था को लेकर नाराजगी जताई गई। फरीदपुर मोड़ स्थित एक गेस्ट हाउस में हुई बैठक में किसानों ने कहा, समय से यूरिया खाद न मिलने से वह परेशान हैं। आरोप है कि खाद की कालाबाजारी के कारण किसानों को समय पर खाद नहीं मिल पा रही। इस पर संगठन चुप नहीं बैठेगा। किसान नेताओं ने कानून व्यवस्था पर भी सवाल उठाया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष नवल सिंह पटेल, अशोक उत्तम, राम सहाय पटेल, देवनारायण पटेल, दिनेश शुक्ला, सुरेंद्र पटेल, ममता गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें