फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉटस्पॉट: सख्ती और बढ़ी, कई सेवाएं बंद

विज्ञापन
हाट स्पाट.. कुली बाजार में बैरियर के पास युवक को रोककर पूछताछ करती पुलिस... अर्पण संवाद
विज्ञापन
हॉटस्पॉट क्षेत्रों में लगातार कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ने पर प्रशासन ने इन क्षेत्रों में सख्ती बढ़ा दी है। साउथ सिटी के मछरिया और बाबूपुरवा हॉटस्पॉट पर शनिवार को मेडिकल स्टोर और घरों तक पहुंची रहीं सेवाओं को रोक दिया गया। उधर, शहर में लगातार कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ने के कारण इन इलाकों की आबादी में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन

बाबूपुरवा के रेडजोन सुफ्फा मस्जिद, मुंशीपुरवा मस्जिद और मछरिया के रेडजोन इलाके मस्जिद खैर, हिदायतउल्लाह मदरसा और नसीमाबाद मस्जिद की ओर जाने वाले सभी रास्ते पूरी तरह से सील कर दिए गए हैं।
सुबह दस बजे के पहले तक इन क्षेत्रों में दिखने वाली भीड़ शनिवार को नदारद रही। इलाके में हर तरफ सन्नाटा पसरा रहा। हर बैरिकेडिंग के पास पुलिसकर्मी मौजूद दिखे। सिर्फ पुलिस कर्मियों तक पानी की सप्लाई करने वालों को ही अंदर जाने दिया गया। सिलिंडर, फेरी वाले और होम डिलीवरी करने वालों को प्रवेश नहीं दिया गया।
विज्ञापन

दोपहर 12 बजे के बाद स्वास्थ्य विभाग की सर्विलांस टीम ने मछरिया और बाबूपुरवा में पुलिस के साथ घर-घर जाकर लोगों की स्क्रीनिंग की। बाबूपुरवा में सील किए गए कुछ इलाकों में सुबह 7 बजे फेरी वाले पहुंचे थे, जो करीब एक घंटे के बाद हॉटस्पॉट से बाहर निकल गए। मुंशीपुरवा निवासी शीबू, नदीम, जाहिद, बाबूपुरवा निवासी शकील अब्बा, अकील, शाबान, काशिफ अंसारी आदि ने बताया कि जिन लोगों को प्रशासन की सख्ती की जानकारी थी उन्होंने पहले से ही सब्जी खरीद ली। कई लोगों के घरों में सब्जियां खत्म हो गईं। वे शाम तक फेरी वाले का इंतजार करते रहे। उनके न आने पर आसपास के लोगों से मदद लेकर काम चलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें