फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: गर्म हवा से सूख रहे हलक, छह वाटर कूलर ठप

Thu, 10 Apr 2025 12:40 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रनियां। नगर पंचायत प्रशासन का ध्यान गर्मी में राहगीरों को पेयजल उपलब्ध कराने पर नहीं है। यह तब है जबकि डीएम ने लू से बचाव के लिए निकायों की जिम्मेदारी तय की है। रनियां नगर पंचायत में ठप पड़े छह वाटर कूलर राहगीरों को मुंह चिढ़ा रहे हैं।
विज्ञापन

रनियां नगर में भीड़भाड़ वाले चौराहा, मुख्य बाजारों व अन्य प्रमुख स्थानों पर गर्मी में पीने का पानी नहीं मिल पा रहा है। हालांकि पूर्व में राहगीरों को ठंडा पानी उपलब्ध कराने के लिए वाटर कूलर लगवाए गए। मगर इनकी देखरेख नहीं हुई तो मौजूदा समय में वाटर कूलर ठप हैं। गर्मी में प्यास लगने पर वाटर कूलर देखकर राहगीर पहुंचते हैं। टोंटी दबाने पर पानी नहीं निकलता है तो मायूस होकर लौट जाते है।
लोगों का कहना है कि सरवनखेड़ा मार्ग, बाजार रोड, किशरवल में लगे वाटर कूलर काफी समय से खराब पड़े हैं। लाखों रुपये खर्च कर इन्हें लगाया गया, लेकिन अब इनको दुरुस्त नहीं कराया जा रहा है। यही हाल रनियां बाजार में लगे वाटर कूलर का है। प्यास लगने पर राहगीर भटकते हैं। ईओ मनीष राय ने बताया कि छह वाटर कूलर खराब हैं। इसी माह वाटर कूलर दुरुस्त कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें