रूरा। कस्बे के वार्ड नंबर 10 निवासी इंजीनियर मनीष गुप्ता (49) की महाराष्ट्र में ब्रेन हैमरेज से तबीयत बिगड़ गई थी। परिजन उसे एंबुलेंस से लखनऊ एसपीजीआई ले जा रहे थे, लेकिन झांसी के पास हालत खराब हो गई। शुक्रवार रात जिला अस्पताल इमरजेंसी में उसे दिखाया। वहां मौजूद डॉक्टर श्रीप्रकाश ने इंजीनियर को मृत घोषित कर दिया।
शांति स्वरूप गुप्ता का बड़ा बेटा मनीष महाराष्ट्र के औरंगाबाद में इंजीनियर के तौर पर कंपनी में नौकरी करता था। एक सप्ताह पहले अचानक ब्रेन हेमरेज होने पर उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां हालत में कोई सुधार न होने पर परिजन उसे शुक्रवार को एसपीजीआई लखनऊ एंबुलेंस से ले जा रहे थे। परिवार के अंकित ने बताया कि झांसी के पास मनीष की तबीयत बिगड़ गई। अकबरपुर से गुजरने के दौरान उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक का कोरोना सैंपल कराया गया। इसके बाद परिजन शव घर ले गए।