फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूध कलेक्शन सेंटर का सचिव कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
सिकंदरा में दुकानों को सैनिटाइज करते कर्मी। - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
सरवनखेड़ा (कानपुर देहात)। शनिवार को गजनेर के मजरा हरचंदापुर निवासी दूध कलेक्शन सेंटर का सचिव रैपिड किट से जांच में कोरोना संक्रमित निकला। उसे केंद्रीय विद्यालय कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिले में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या 126 पहुंच गई है। इनमें से 53 प्रवासी हैं।
विज्ञापन

हरचंदापुर गांव का एक युवक निजी दूध कंपनी के कलेक्शन सेंटर का सचिव है। वह चक्की कारखाना भी चलाता है। बुखार की शिकायत पर उसने शुक्रवार को रनियां पीएचसी में एंटीजन रैपिड किट से जांच कराई थी। रिपोर्ट मेें कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई। हरचंदापुर को सील कराते हुए सैनिटाइज कराया गया। संपर्क में रहे 33 संदिग्धों के सैंपल लिए गए हैं। सीएमओ डॉ. राजेश कटियार ने बताया कि जिले में अब तक दो कोरोना पॉजिटिव की मौत हुई है। एक की मौत सैनिटाइजर पीने से हुई थी। उधर, हरचंदापुर गांव में दूध कलेक्शन सेंटर के सचिव के कोरोना संक्रमित निकलने के बाद लोगों में भय है। सेंटर होने के कारण वहां पर आसपास गांव के लोग भी दूध खरीदने व बेचने भी आते हैं। जरूरत पर बच्चे, युवा, बुजुर्ग व महिलाएं भी पहुंचती हैं। कलेक्शन सेंटर का दूध कानपुर की डेयरी में भी भेजा जाता है। ऐसे मेें कई लोग युवक के संपर्क में रहे हैं। शनिवार को 33 में से 11 सैंपल बच्चों के लिए गए हैं।
नायब तहसीलदार समेत तीन की रिपोर्ट निगेटिव
डेरापुर। कस्बा निवासी कोरोना पॉजिटिव वकील के संपर्क में आए नायब तहसीलदार, बाबू व कंप्यूटर आपरेटर की शनिवार को एंटीजन रैपिट किट से जांच कराई गई। रिपोर्ट निगेटिव आने पर तहसील कर्मियों ने राहत की सांस ली है। संपर्क में रहे अन्य 13 लोगों को जांच रिपोर्ट अभी आना बाकी है। सीएचसी प्रभारी डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि वकील के संपर्क में 16 लोग आए थे। तीन की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। वकील के परिवारी सदस्य सहित 13 लोगों की रिपोर्ट रविवार तक आएगी। उन्हें घर पर ही क्वारंटीन किया गया है।
विज्ञापन

कोरोना से बचाव की जानकारी दी
सरवनखेड़ा। शनिवार को एडीओ पंचायत अमिता मिश्रा ने सैंथा, जिठरौली व लोहारी गांव में जाकर प्रचार वाहनों से लाउडस्पीकर से लोगों को कोरोना वायरस व संचारी रोगों से बचाव की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि लोग घर से निकलते समय मास्क जरूर लगाएं। सैनिटाइजर व साबुन का प्रयोग करें। बेवजह घरों से न निकलें।
पुखरायां में 79 लोगों के सैंपल लिए
पुखरायां। शनिवार को पुखरायां और मलासा सीएचसी की टीम ने 79 लोगों के सैंपल लिए। इन सभी लोगों को होम क्वारंटीन किया गया है।
अमरौधा के एओआईसी डॉ. आदित्य सचान ने बताया कि 30 लोगों के सैंपल लेकर रैपिट किट से जांच की गई। 24 लोगों के आरटीपीसी सैंपल लिए गए। सैंपल लिए गए लोगों को होम क्वारंटीन रहने की सलाह दी गई है। देवीपुर सीएचसी अधीक्षक डॉ. विकास कुमार ने बताया कि 25 लोगों के सैंपल लेकर रैपिट किट से जांच की गई है। सभी लोगों के सैंपल निगेटिव आए हैं।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें