Hamirpur News: दुर्घटना में गोलू उर्फ भूपेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, अमित की सदर अस्पताल में इलाज दौरान मौत हो गई। घायल कशीरा के सिर में आई गंभीर चोट की वजह से कानपुर रेफर किया है।
हमीरपुर जिले में बिवांर-जलालपुर रोड पर बांधुर बुजुर्ग गांव के पास दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इसमें बाइक सवार अमित यादव (25) पुत्र रामकिशन निवासी चंदौली अहीर और अमित के मामा का बेटा गोलू उर्फ भूपेंद्र (8) पुत्र जयहिंद चंदौरा का डेरा थाना मुस्करा की मौत हो गई।
विज्ञापन
अमित की पत्नी कमलेश (23 ) भी घायल हो गई। वहीं, दूसरी बाइक पर सवार रिजवान (26) पुत्र इमाम और उसकी मां कशीरा (42) निवासी इस्लामपुर थाना राठ भी गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को उपचार के लिए छानी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा।
यहां से प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को हमीरपुर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। दुर्घटना में गोलू उर्फ भूपेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, अमित की सदर अस्पताल में इलाज दौरान मौत हो गई। घायल कशीरा के सिर में आई गंभीर चोट की वजह से कानपुर रेफर किया है।