फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहगीरों ने देखा ‘खौफनाक मंजर’, झाड़ू लगवाकर समेटे लाश के चीथड़े, अब पहचान करना मुश्किल

Wed, 05 Jul 2017 09:04 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
यूपी के औरैया में मंगलवार सुबह लोगों ने बड़ा ही खौफनाक मंजर देखा। पुलिस ने एक लाश के टुकड़ों को झाड़ू लगवाकर समेटा और बोरी में भरा। अभी तक मरने वाले के बारे में कुछ भी पता नहीं चल सका है। पूरी रात ओवरब्रिज पर पड़ी लाश के ऊपर से सैकड़ों गाड़ियां गुजरती रहीं। लाश का मांस सड़क पर चिपक चुका था केवल हड्डियां ही पुलिस के हाथ लग सकी हैं।   
विज्ञापन

औरैया कोतवाली क्षेत्र के मंडी समिति रोड पर ओवरब्रिज पर सोमवार की रात हुई मार्ग दुर्घटना में एक व्यक्ति को मौत हो गई। शव के ऊपर से पूरी रात वाहन गुजरते रहे। सुबह तक शव क्षत-विक्षत हो गया, मांस सड़क पर चिपक गया। पुलिस ने झाड़ू लगवाकर अस्थियां समेटीं। पुलिस का कहना है कि मरने वाले की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

रात का समय होने के कारण किसी ने ध्यान नहीं दिया

डेमो पिक
सोमवार रात शहर के मंडी समिति व जालौन चौराहे के बीच बने ओवरब्रिज पर किसी अज्ञात व्यक्ति को वाहन ने टक्कर मार दी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। रात का समय होने के कारण किसी ने भी इस पर ध्यान नहीं दिया। राष्ट्रीय राजमार्ग होन के कारण रात से लेकर सुबह तक गुजरने वाले सैकड़ों वाहन शव के ऊपर से गुजर गए।

मंगलवार सुबह लगभग 6 बजे घटना की जानकारी पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। मौके पर पुलिस को सिर्फ अस्थियां ही पड़ी मिलीं। मांस सड़क पर चिपक चुका था। पुलिस ने झाडू़ से समेट शव के अवशेष को बोरी में एकत्र किया। इसके बाद इसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली पुलिस ने बताया कि दुर्घटना में मरने वाला व्यक्ति कौन था और कहां का था इसकी अभी कोई जानकारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें