फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्नौज में भीषण हादसा: नशे में धुत कंटेनर चालक ने तीन को रौंदा, दो पल्लेदारों की मौत और चौकीदार घायल

Sun, 06 Aug 2023 06:31 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज

सार

Kannauj Accident: कोतवाल अजय कुमार पाठक ने बताया कि दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है।
विज्ञापन
kannauj road accident - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कन्नौज जिले के छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र में लखनऊ से परचून का सामान लादकर दिल्ली जा रहे कंटेनर के चालक ने शराब के नशे में जीटी रोड पर आम नगला गांव के सामने तीन लोगों को रौंद दिया। हादसे के बाद कंटेनर अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में दो पल्लेदारों की मौत हो गई। वहीं, चौकीदार को गंभीर हालत में 100 शैया अस्पताल से राजकीय मेडिकल कॉलेज तिर्वा के लिए रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन

पुलिस ने दोनों पल्लेदारों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।  क्षेत्र के ग्राम महमूदपुर खास निवासी सुनील बाथम (34), ग्राम कुंअरपुर बनवारी निवासी विपिन कुमार जाटव (29) जीटी रोड पर आम का नगला गांव के सामने लता कोल्ड स्टोरेज में पल्लेदार है तथा ग्राम महमूदपुर कीरत निवासी सत्यपाल (30) चौकीदारी करता हैं। रविवार की दोपहर लखनऊ से परचून का सामान लादकर कंटेनर दिल्ली जा रहा था।

घायल को मेडिकल कॉलेज तिर्वा किया रेफर
कंटेनर के चालक ने शराब के नशे में धुत होकर तेजी व लापरवाही से चलाते हुए तीनों को रौंद दिया। हादसे के बाद तेज रफ्तार कंटेनर अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को एबुलेंस से 100 शैया अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां चिकित्सकों ने सुनील व विपिन कुमार को मृत घोषित कर दिया और सत्यपाल को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में राजकीय मेडिकल कॉलेज तिर्वा के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन

शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
हादसे के बाद मृतकों के परिजन अस्पताल पहुंच गए। पल्लेदारों के शवों पर उनके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। सूचना पाकर पुलिस अस्पताल पहुंच गई और दोनों पल्लेदारों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में कोतवाल अजय कुमार पाठक ने बताया कि दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है। मामले में जांच के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें