फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj: बहन-भाइयों के साथ मारपीट, बाइक से गिराने और अश्लील हरकतें करने का आरोप, सात पर रिपोर्ट दर्ज

Fri, 04 Aug 2023 12:35 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज

सार

कोतवाली प्रभारी अजय अवस्थी ने बताया कि एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
एफआईआर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कन्नौज जिले में बहन-भाइयों के साथ मारपीट करने के मामले में पुलिस ने तीन नामजद समेत सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश करने के बाद जेल भेज दिया। अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।

विज्ञापन

सदर कोतवाली के मानीमऊ चौकी क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि भाई का एक्सीडेंट में पैर फ्रैक्चर हो गया था। बुधवार को घायल भाई को दूसरे भाई के साथ लेकर अस्पताल दवा दिलाने जा रही थी।
नवीन गल्ला मंडी के पास पहुंचने पर बहादुरपुर उजैना गांव निवासी सत्यम पाल, सौरभ यादव व गौरव यादव अपने चार अज्ञात साथियों के ओवरटेक कर बाइक को गिरा दिया। उसके साथ सभी लोगों ने अश्लील हरकतें शुरू कर दी। विरोध करने पर दोनों भाइयों को भी पीटा

विज्ञापन

पुलिस ने गौरव को गिरफ्तार कर कोर्ट के समक्ष पेश करने के बाद जेल भेज दिया। कोतवाली प्रभारी अजय अवस्थी ने बताया कि एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

दूसरे पक्ष ने भी छेड़छाड़ का लगाया आरोप
दूसरे पक्ष से एक युवती ने एसपी अमित कुमार आनंद को भेजे गए शिकायती पत्र में आरोप लगाते हुए कहा कि वह भाई के साथ रेलवे स्टेशन आने के लिए गांव के बाहर ऑटो-रिक्शा का इंतजार कर रही थी। तभी तिखवा गांव के रहने वाले दो लोग बाइक से आए और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगे।
विज्ञापन

शोरगुल सुनकर आसपास के कई लोग मौके पर एकत्र हो गए। कहा कि माफी मांगने पर दोनों को भीड़ के चंगुल से छुड़वा दिया। उसके बाद जैसे ही वह भाई के साथ मंडी समिति के पास पहुंची। तभी दोनों युवकों ने चार अज्ञात साथियों के साथ घेर लिया। उसको ऑटोरिक्शा से उतारकर अभद्रता की। विरोध करने पर भाई को पीटा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें