पुलिस ने मौके से छह हुक्का, स्टम्प, पाइप, पोट, कोयला क्यूब बरामद किए गए हैं। पकड़े गए सभी युवकों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। बता दें कि पुलिस भले ही लगातार हुक्का बारों पर छापे मार रही हो, लेकिन अभी भी कानपुर के कई क्षेत्र में दर्जनों अवैध हुक्का बार चलाए जा रहे हैं।
यहां पाश्चात्य शैली की भट्ठी में युवक-युवतियों को झोंका जा रहा है। ऐसे युवक युवतियां पढ़ाई और नौकरी करने इस शहर में आते हैं। मगर वह नशे की गिरफ्त में जा रहे हैं। पुलिस का अभियान नशे के खिलाफ भी है, ताकि युवक-युवतियों को इसके गिरफ्त में जाने से रोका जा सके। मगर अवैध हुक्काबारों ने पुलिस की चुनौती बढ़ा दी है।