एक बार ऐसा जो अफसरों को भाता है
नवाबगंज थाना क्षेत्र में एक नामचीन क्लब बना हुआ है। वहां पर खुलेआम हुक्का परोसा जाता है। हैरत की बात ये है कि यह हुक्का बार कई अफसरों का अड्डा बना है। कुछ अधिकारी हर महीने दो तीन बार यहां जाते हैं। कुछ दिन पहले एक अफसर का तबादला हुआ था तो विदाई पार्टी यहीं हुई थी। एक तरफ पार्टी चल रही थी तो दूसरी तरफ हुक्के का अवैध कारोबार। यही वजह है कि हुक्का संचालकों को कानून का डर नहीं रहा है।
हुक्का बार के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी। नशे के खिलाफ लगातार अभियान चल रहा है। किसी भी सूरत में इसमें ढील नहीं दी जाएगी। अगर किसी की मिलीभगत है तो उन पर भी कार्रवाई होगी।- आनंद प्रकाश तिवारी, ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर