फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी दस्तावेजों के जरिये पासपोर्ट बनाने का खेल: सीबीआई और विदेश मंत्रालय की विजिलेंस सक्रिय, कई अफसर रडार पर

Thu, 01 Sep 2022 12:39 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

कानपुर में फर्जी दस्तावेजों पर पासपोर्ट बनवाने के मामले में विभाग के जिस पासपोर्ट अफसर व कर्मचारियों का नाम सामने आया हैं, उनकी कुंडली खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फर्जी दस्तावेजों पर पासपोर्ट बनवाने के खेल में अब सीबीआई और विदेश मंत्रालय की विजिलेंस की इंट्री हो गई है। विभाग के जिस पासपोर्ट अफसर व कर्मचारियों का नाम सामने आया हैं, उनकी कुंडली खंगाली जा रही है। कुछ दिन पहले दोनों टीमों ने लखनऊ कार्यालय पहुंचकर जानकारी जुटाई थी।

विज्ञापन


कई दस्तावेज भी जब्त करके ले गए थे। भविष्य में इसमें बड़ी कार्रवाई हो सकती है। कर्नलगंज पुलिस ने इसी साल जनवरी में बाबूपुरवा निवासी वसीम अली को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। खुलासा किया था कि वसीम व उसका गिरोह फर्जी दस्तावेज तैयार करता है। उसी आधार पर असली पासपोर्ट बनवाते हैं।

मामले में वाराणसी से विपिन गुप्ता व शहर के विवादित बिल्डर आसिफ मनाजिर के भाई दानिश को भी जेल भेजा था। जांच में सामने आया था कि कानपुर पासपोर्ट सेवा केंद्र पर तैनात रहे पासपोर्ट अफसर शैलेंद्र सिन्हा व कर्मचारी प्रताप सिंह, सुधीर तिवारी, आनंद व अर्शी त्रिवेदी की भी भूमिका है। इन सभी को आरोपी बनाया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

केस की जांच जारी है। सूत्रों के मुताबिक मामले में सीबीआई व विजिलेंस टीम सक्रिय हो गई है। इन सभी आरोपियों का ब्योरा जुटा रही है। कई अहम दस्तावेज लखनऊ स्थित क्षेत्रीय कार्यालय से जुटाए हैं। इसके अलावा भी कई और अधिकारी रडार पर हैं। वर्तमान में शैलेंद्र चंडीगढ़ पासपोर्ट सेवा केंद्र में तैनात है। 

विवेचना ठप, इंस्पेक्टर के खिलाफ जांच भी सुस्त
केस की विवेचना तत्कालीन कर्नलगंज एसीपी त्रिपुरारी पांडेय कर रहे थे। जब से उनका तबादला हो गया है तब से विवेचना ठप पड़ी है। वहीं मामले में सामने आया था कि तत्कालीन कर्नलगंज इंस्पेक्टर बलराम मिश्रा ने दो तीन लोगों को थाने से छोड़ा था। इस प्रकरण की जांच एसीपी सीसामऊ निशंक शर्मा कर रहे हैं। हालांकि इंस्पेक्टर को बचाने के प्रयास जारी है। इस वजह से जांच बहुत धीमी चल रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें