बिहार का राज्यपाल बनने के बाद रूरा में रामनाथ कोविंद का स्वागत करते लोग (फाइल फोटो)।
- फोटो : AKBARPUR
रूरा। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का रूरा नगर से पुराना नाता है। वह भाजपा नेता व व्यापारी रामजी गुप्ता के करीबी रहे हैं। बिहार के राज्यपाल बनने के बाद वह रूरा आए तो उनकी सादगी के सब कायल हो गए। लोगों ने खूब फोटो खिंचवाई और मोबाइल से सेल्फी ली। भाजपा नेता व व्यापारी रामजी गुप्ता ने उन्हें कानपुर देहात गौरव से सम्मानित किया था। करीब दो घंटे तक वह रुके थे।
अब राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के कस्बा आने पर लोगों के जहन में पुरानी यादें ताजा हो गई हैं।
बिहार का राज्यपाल बनने के करीब चार माह बाद 8 दिसंबर 2015 को रामनाथ कोविंद रूरा में अकबरपुर रोड पर बने ओम कोल्ड स्टेारेज में आयोजित कार्यक्रम में पत्नी सविता कोविंद के साथ आए थे। कस्बा निवासी विनोद सक्सेना, रजोल शुक्ल, संजय द्विवेदी व आशीष मिश्र कहते हैं कि स्वागत कार्यक्रम के कोविंद दंपती की सादगी से सभी प्रभावित हुए। लगा ही नहीं कि बिहार के राज्यपाल उन लोगों के बीच हैं। बेहद सहजता से कोविंद दंपती लोगों से मिले और इस दौरान सभी ने सेल्फी ली और फोटो खिंचवाई।
----