फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झींझक स्टेशन पर राष्ट्रपति को नहीं दे सकेंगे पत्र और उपहार

विज्ञापन
झींझक स्टेशन में व्यवस्थाओं का जायजा लेते मंडलायुक्त, एडीजी कानपुर, एडीजी रेलवे, आईजी, डीएम व एसप? - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
झींझक। रेलवे स्टेशन पर 25 जून को राष्ट्रपति का कार्यक्रम होने के चलते व्यवस्थाएं चाकचौबंद की जा रही हैं। मंगलवार को कमिश्नर डॉ. राजशेखर, एडीजी कानपुर जोन भानु भास्कर, एडीजी रेलवे पीयूष आनंद, आईजी कानपुर मोहित अग्रवाल, डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह, एसपी केके चौधरी, एसपी जीआरपी सिद्धार्थ शंकर मीणा आदि ने झींझक स्टेशन का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति से मिलने वाला कोई भी व्यक्ति उन्हें स्टेशन पर किसी भी प्रकार का पत्र या उपहार नहीं देगा। सभी पत्र व उपहार लेकर बाद में राष्ट्रपति भवन भेजे जाएंगे।
विज्ञापन

अधिकारियों ने राष्ट्रपति की ट्रेन रुकने वाले प्लेटफार्म की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। स्टेशन से आपात स्थिति में निकलने व सीएचसी जाने वाले रास्ते के बारे में जानकारी ली। बुधवार को सभी अधिकारियों को तीन बार रिहर्सल करने के निर्देश दिए गए। डीएम ने झींझक में राष्ट्रपति से 38 लोगों के मिलने की जानकारी दी। निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त आरपीएफ मनोज सिंह, सहायक सुरक्षा आयुक्त कानपुर अजय कुमार राय, इंस्पेक्टर आरपीएफ फफूंद दिनेश कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
कंटीले तार लगाकर बंद कराएं चोर रास्ते
रूरा। मंगलवार को कमिश्नर, एडीजी रेलवे व एडीजी कानपुर व आईजी कानपुर ने सुरक्षा व्यवस्था जायजा लिया। कमिश्नर ने एक नंबर प्लेटफार्म की शुरुआत में खुले हिस्से व अन्य चोर रास्तों को कंटीले तारों से बंद कराने के निर्देश दिए। आईजी ने टिकट घर के पास बन रहे वाटर प्रूफ पांडाल में अग्रिम पंक्ति में पुलिस कर्मियों की तैनाती की बात कही। इस दौरान डीएम जेपी सिंह व एसपी केशव कुमार चौधरी भी रहे। टिकट घर के पास बनी दीवार को तोड़कर कम ऊंचाई का कर दिया गया है, ताकि प्लेटफार्म साफ दिख सके।
विज्ञापन

----
प्लेटफार्म से ही अभिवादन स्वीकार करेंगे राष्ट्रपति
स्टेशन पर राष्ट्रपति के कार्यक्रम के लिए वाटर प्रूफ पांडाल लगाया जा रहा है। प्लेटफार्म नंबर एक पर 12 गुणा 90 फीट व प्लेटफार्म के नीचे 50 गुणा 50 फीट का वाटर प्रूफ पांडाल तैयार किया जा रहा है। जिसमें कुछ लोगों के बैठने की व्यवस्था होगी। राष्ट्रपति प्लेटफार्म नंबर एक की तरफ लगे पांडाल से नगर के लोगों का अभिवादन स्वीकार करेंगे। पांडाल के पास ही सेफ हाउस बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें