फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: कॉल आई मां बुला रही है...खुशी से उछल पड़ी थी गुलनाज, फिर घर वालों ने अपनी बेटी और दामाद दोनों को मार डाला

Thu, 19 Oct 2023 06:25 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा

सार

Banda Crime: गुलनाज को हर दिन डर सताता था। हालांकि उसके परिवार के लोग मुंबई में थे, इस कारण वह बेफिक्र थी। दुआ करती थी कि उसके परिवार वाले दोनों को अपना लें। बताते हैं कि एक सप्ताह पहले ही मुंबई से कॉल आई। गुलनाज ने फोन उठाया तो वहां से जो संदेश मिला, उससे उसके चेहरे की रंगत बदल गई।
विज्ञापन
मृतक गुलनाज और रमेश उर्फ करन की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शादी के बाद से ही गुलनाज डरी-सहमी रहती थी। उसे हर दिन विवाद बढ़ने का डर रहता था। पड़ोसियों का कहना है कि कई बार गुलनाज ने मायके वालों को मनाने की भी कोशिश की। लेकिन वह नहीं माने एक दिन मुंबई से एक फोन आया कि मां ने दोनों को बुलाया है।

विज्ञापन

वह खुश थी कि परिवार वाले शायद माने गये। पति रमेश को भी मुंबई जाने के लिए मना लिया, लेकिन उसे क्या पता था कि इस संदेश के बहाने बुलाकर परिवार के लोग दोनों का कत्ल कर देंगे। बांदा जिले में चिल्ला कस्बे के रमेश को कस्बे से करीब आधा किलोमीटर दूर स्थित मदनपुर गांव की गुलनाज से प्रेम प्रसंग था।
मस्जिद के बगल में उसकी गुमटी थी और आसपास शृंगार व ज्वेलरी की दुकानें थीं। गुलनाज वहां खरीदारी करने आती थी। पड़ोसी ने बताया कि यहीं दोनों के बीच जान-पहचान हुई। धर्म अलग-अलग होने की वजह से एक होने से डरते थे। पिछले साल दोनों ने कोर्ट मैरिज कर ली।

विज्ञापन

विवाद से बचाने के लिए किराये पर कमरा लेकर रहने लगा
गुलनाज के घर वाले इस शादी से खफा थे। उनका गुस्सा भी वह देख भी चुकी थी। रमेश भी गुलनाज के साथ परिवार को इस विवाद से बचाने के लिए पास ही किराये पर कमरा लेकर रहने लगा। दोनों गुमटी संभालते थे। गुलनाज को हर दिन डर सताता था। हालांकि उसके परिवार के लोग मुंबई में थे, इस कारण वह बेफिक्र थी।

ऐसा होगा गुलनाज ने कभी सोचा भी नहीं होगा
दुआ करती थी कि उसके परिवार वाले दोनों को अपना लें। बताते हैं कि एक सप्ताह पहले ही मुंबई से कॉल आई। गुलनाज ने फोन उठाया तो वहां से जो संदेश मिला, उससे उसके चेहरे की रंगत बदल गई। मां ने बुलाया है, यह बात उसने रमेश को भी बताई और मुंबई चलने के लिए राजी कर लिया। ऐसा होगा उसने कभी यह सोचा भी नहीं था।

पहले रमेश को मारा...फिर गुलनाज की हत्या
मुंबई में हुए डबल मर्डर के मामले ने बांदा में भी सनसनी फैला दी है। दरअसल, बांदा के रहने वाले रमेश चंद्र की तीन दिन पहले मुंबई में हत्या कर दी गई थी। मुंबई पुलिस इसकी जांच कर रही थी। रमेश की पत्नी गुलनाज भी उसके बाद से लापता थी। पुलिस को उस महिला का भी शव मिल गया, जिसके बाद हत्या की वजह समझने में पुलिस को ज्यादा वक्त नहीं लगा।

अलग-अलग धर्मों के थे दोनों
दोनों ही अलग-अलग धर्मों के थे। लिहाजा पुलिस ने उसी एंगल से जांच शुरू की और लड़की के घर वालों से पूछताछ की। खुलासा होने के बाद पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है, जिसमें तीन नाबालिग भी हैं। मुंबई पुलिस से स्थानीय पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार वर्ष 2022 में चिल्ला थाना के कस्बा के रहने वाले रमेश उर्फ करन चौरसिया ने पड़ोसी गांव की गुलनाज से प्रेम विवाह किया था।

सिर काटकर एक कुंए में फेंक दिया
उन्होंने कोर्ट मैरिज की थी। इस विवाद से गुलनाज के परिवार वाले खुश नहीं थे। अलग अलग धर्म होने की वजह से वे इसे गलत मान रहे थे। चिल्ला में ही दोनों दंपति पान की गुमटी चलाने लगे। बताया जाता है कि काम के सिलसिले में ही दोनों मुंबई चले गए थे। 15 अक्तूबर को करन की हत्या किए जाने की जानकारी ने सनसनी फैला दी। उसका सिर काटकर एक कुंए में फेंक दिया गया था।

परिजनों को था डर, गुलनाज करेगी शिकायत
शिनाख्त न होने पर मुंबई पुलिस ने शव के फोटो को प्रकाशित करवाया था। शिनाख्त होने के बाद बांदा पुलिस से भी मुंबई पुलिस ने दूरभाष से बात की और यहां से उसके बारे में पता लगाया। स्थानीय पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मुंबई पुलिस ने बताया कि करन के नहीं मिलने पर गुलनाज ने अपने परिवार वालों से उसके बारे में जानकारी मांगी थी। इस पर उन लोगों को गुलनाज द्वारा शिकायत किए जाने का डर लगा।
विज्ञापन

शादी के विरोध में थे परिजन, शर्मिंदगी होती थी महसूस
उसके बाद इन लोगों ने गुलनाज को भी मौत के घाट उतार दिया। उसकी हत्या रस्सी से गला घोंटकर की गई और शव जंगल में फेंक दिया। मुंबई पुलिस ने मामले में गुलनाज के भाई सलमान और पिता रईसुद्दीन खान से पूछताछ की, तो उन्होंने जुर्म उगल दिया। उन्होंने बताया कि वह इस शादी के विरोध में थे। उसके बावजूद दोनों ने विवाह किया। यह खबर रिश्तेदारों में पता चलने के बाद से वह शर्मिंदगी महसूस करते थे। इसी वजह से उन्होंने दोनों की हत्या कर दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें