वाणिज्यकर विभाग 26 फरवरी को होने वाले स्थापना दिवस पर 10 बड़े करदाताओं को सम्मानित करेगा। प्रत्येक जोन में ये वो करदाता होंगे जिन्होंने बीते दो वर्ष में लगातार बढ़ाकर विभाग को राजस्व दिया है। इस दौरान उन्हें ‘भरो कर, रहो निडर’ नाम से शील्ड या मोमेंटो दिया जाएगा। इसमें पीएसयू व लिमिटेड कंपनी को शामिल नहीं किया जाएगा। इस संबंध में रविवार को वाणिज्यकर कार्यालय में रूपरेखा बनाई गई।
स्थापना दिवस को धूमधाम से मनाने के लिए विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं और कार्यक्रम तो रखे ही गए हैं। वकीलों, व्यापारियों और आम शहरियों को भी इससे जोड़ने की कवायद की जा रही है। मुख्यालय से कार्यक्रम की रूपरेखा भी भेजी गई है।
इसमें कार्यालय में स्वच्छता अभियान, शपथ ग्रहण, वृक्षारोपण, अभिव्यक्ति और रंगारंग कार्यक्रम, खेलकूद प्रतियोगिता, वकीलों, व्यापारियों और आम शहरियों पुरस्कार वितरण का आयोजन होगा। बैठक में एडिशनल कमिश्नर ग्रेड- प्रमोद कुमार द्विवेदी, अरुण कुमार सिंह, डिप्टी कमिश्नर आलोक कुमार शामिल रहे।
डबल्स में अधिकारी, सिंगल वकील जीते
वाणिज्यकर विभाग के होने वाले स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में रविवार को डबल्स और सिंगल बैडमिंटन प्रतियोगिता हुई। इस प्रतियोगिता में अधिकारी, कर्मचारी, वकीलों और व्यापारियों ने हिस्सा लिया। डबल्स मुकाबला डीसी राकेश कौशल, सीटीओ ललित उपाध्याय और एडवोकेट सचिन व मनु के बीच हुआ।
इसमें डीसी राकेश कौशल और सीटीओ ललित उपाध्याय ने वकीलों को हरा दिया। इसी तरह सिंगल में एडवोकेट सचिन ने दो मुकाबलों में सीटीओ ललित उपाध्यय और एडवोकेट मनु को धूल चटाई। इस दौरान डीसी आलोक कुमार, डीसी विवेकानंद शुक्ला आरएन त्रिपाठी और योगेश कुमार ने भी हाथ आजमाए। प्रतियोगिता का उदघाटन एडिशनल कमिश्नर ग्रेेड-1 प्रमोद कुमार द्विवेदी ने किया। इस दौरान एडिशनल कमिश्नर ग्रेड-2 अरुण कुमार सिंह भी मौजूद रहे। विजेताओं को 26 को पुरस्कृत किया जाएगा।