फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुद को बदलें व्यापारी

Mon, 22 Feb 2016 02:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
देश और दुनिया में खरीददारी का तरीका बदल रहा है। व्यापारी ने यदि खुद को नहीं बदला तो व्यापार करना मुश्किल हो जाएगा। एक दिन ऐसा भी आएगा कि किसी की नौकरी करनी पड़ेगी। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीसी भरतिया ने रविवार को गुमटी-5 स्थित एक होटल में हुए प्रदेश स्तरीय सम्मेलन में कुछ इस अंदाज में व्यापारियों को चेताया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि ऑनलाइन सिस्टम की वजह से अब सरकारी विभागों के आंकड़े पारदर्शी हो गए हैं लेकिन व्यापारी अभी पुराने ढर्रे पर चल रहे हैं। इनकम टैक्स में कुछ आंकड़ा दिया, वाणिज्यकर में कुछ और। इसके बाद वह अपने ही दिए आंकड़ों के घालमेल में फंस जाता है।

जीएसटी आने के बाद ऐसा रवैया रखने वाले व्यापारी व्यापार नहीं कर पाएंगे। ऑनलाइन मार्केटिंग, कैशलेस भुगतान के बाजार में आना होगा। उन्होंने 4, 5 और 6 अप्रैल को दिल्ली में होने वाले राष्ट्रीय व्यापारी महाधिवेशन में व्यापारी हितों के लिए 21 मुद्दे उठाने का भरोसा दिया और शहर के व्यापारियों से समर्थन मांगा।
विज्ञापन


कानपुर के लिए मांगेंगे हवाई अड्डा
संगठन के राष्ट्रीय महासचिव प्रवीण खंडेलवाल ने कहा कि अधिवेशन में केंद्र सरकार के मंत्री आएंगे। उनसे कानपुर के लिए हवाई अड्डे की मांग की जाएगी। कार्यक्रम का आयोजन कानपुर महानगर सर्राफा एसोसिएशन के सहभागिता में हुआ। यहां एसोसिएशन के महामंत्री पंकज अरोड़ा, पुष्पेंद्र जायसवाल, महेश मेघानी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें