यूपी के हरदोई में दिलदहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवती को रस्सी से बांधकर पीट-पीटकर मार डाला। जानिए क्या है पूरा मामला...
डेमो
बहन को प्रेमी के साथ देख भाई का खून खौल उठा। उसने पिता को बुलाया। दोनों ने युवती को रस्सी से बांधा और पीट-पीटकर मार डाला। फिर पास ही के जंगल में ले जाकर शव जला दिया। जानकारी पाकर हरकत में आई पुलिस ने शुरुआती जांच में ही कुछ प्रमाण मिलने पर युवती के भाई और पिता पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पिता को गिरफ्तार भी कर लिया गया है।
डेमो
यह मामला हरदोई के अतरौली थाना क्षेत्र के करौंध गांव का है। मंगलवार को थाने से छह किलोमीटर पर गांव में युवती की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। वहीं पुलिस को हत्याकांड की जानकारी छह घंटे बाद हुई। हत्याकांड की समय रहते जानकारी नहीं होने से पुलिस के सूचना तंत्र की पोल खुल गई है।
डेमो
इस मामले के साथ बड़ा सवाल ये खड़ा होता है कि यूपी-100 पुलिस टीम की जिले में 60 बोलेरो और छह इनोवा कार हैं। जिनके लिए अलग-अलग थाना क्षेत्र में प्वाइंट निर्धारित हैं। पुलिस का दावा है कि यूपी-100 नंबर पर सूचना के बाद शहरी क्षेत्र में 15 मिनट व ग्रामीण अंचल में 30 मिनट में मदद को पुलिस टीम पहुंचेगी। यही नहीं गांव-गांव में चौकीदार भी तैनात हैं। इसके अलावा मुखबिरों के भी होने का दावा है। लेकिन इस मामले ने यूपी पुलिस के सारे दावे फर्जी साबित कर दिए।
डेमो
जानकारी के मुताबिक मंगलवार को सुबह करीब आठ बजे युवती के बाप व भाई ने उसे घर के बाहर रस्सी से बांधा और डंडों से पीटना चालू कर दिया। नीतू के चीखने की आवाज सुनकर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। कुछ लोगों ने वहसी हो चुके बाप बेटे को रोकने का प्रयास किया। पर दोनों ने धमकी देकर बीच में आने से पर अंजाम भुगतने की बात कही।
इस पर डरे लोगों ने चुपके से पुलिस को बेटी को बंधक बनाकर पीटने के संबंध में गांव से महज छह किलोमीटर की दूरी पर स्थित थाने पर सूचना दी। सूूचना के बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। पिटाई से गंभीर चोटें आने के कारण नीतू की मौत हो गई। हत्या के बाद करीब एक बजे बाप बेटा नीतू की लाश को जंगल में ले गए।
जहां पर उसके ऊपर मिट्टी का तेल छिड़कर जला दिया। हत्या व शव को जलाने के बाद करीब दो बजे पुलिस गांव पहुंची थी। पड़ोसी गांव के चौकीदार की तहरीर पर पुलिस ने बाप बेटे के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की। मामले में एसओ डीएन मिश्र का कहना है कि उन्हें जिला मुख्यालय से हत्याकांड की सूचना मिली थी।