फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गृह कलह ने छीन ली दो मासूमों की जान, बच्चों को लेकर नदी में कूदी मां

Sat, 18 Nov 2017 10:03 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर

सार

थाना इलाके का पेच
बेटी-बेटे को लेकर नदी में कूदी मां, बच्चों की मौत
ग्रामीणों ने तीनों को निकाला, महिला की हालत में सुधार
घरेलू कलह से ऊबकर तीन बच्चों सहित जान देने आई थी, बड़ी बेटी भाग निकली
रायबरेली जिले के गांव मुबारकपुर की रहने वाली है महिला 
विज्ञापन
बच्चों की मौत के बाद रोती-बिलखती मां, पूछताछ करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

घरेलू कलह से परेशान एक महिला दो बच्चों के साथ नदी में कूद गई। चीख सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने महिला और बच्चों को बाहर निकाला। लेकिन इस ह्रदय विदारक घटना में दो बच्चों की मौत हो गई। मामला यूपी में उन्नाव जिले का है।
विज्ञापन



उन्नाव/मौरावां। गृह कलह से ऊबकर महिला दो बच्चों के साथ सई नदी में कूद गई। चीख सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने तीनों को बाहर निकाला। मौरावां थाना पुलिस ने तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यहां डाक्टरों ने बच्चों को मृत घोषित कर दिया। बड़ी बेटी के हाथ छुड़ाकर भाग जाने से उसकी जान बच गई। हालत में सुधार के बाद महिला को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। महिला के मुताबिक शुक्रवार रात को ससुर से खाना बनाने को लेकर विवाद हुआ था। इस पर पति ने पिटाई कर दी। इसी से क्षुब्ध होकर उसने यह कदम उठाया। 
 
  रायबरेली जिले के बछरावां थानाक्षेत्र के लकड़िहन खेड़ा गांव के मजरा मुबारकपुर सांपो निवासी रिंकी (30) पत्नी सूर्यपाल पासवान का शुक्रवार रात को खाना बनाने में देर होने पर ससुर रामलखन से विवाद हो गया था। इस पर सूर्यपाल ने रिंकी की पिटाई कर दी। तनाव से सभी बिना खाना खाए सो गए। शनिवार तड़के पति व ससुर धान की फसल काटने के लिए खेत पर चले गए। रिंकी बेटी अंशिता (9), पलक (6) और बेटे आयुष (4) को लेकर गांव से करीब पांच किमी दूर मौरावां थानाक्षेत्र के गांव लोहरामऊ के सामने कंजपुर घाट पहुंची। यहां रिंकी ने बच्चों को नहाने के लिए नदी में कूदने के  लिए उकसाया। अंशिता पानी से डरने की बात कहते हुए भाग गई।
विज्ञापन




इसके बाद रिंकी पलक और  आयुष का हाथ पकड़ कर नदी में कूद गई। रिंकी व बच्चों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के खेतों में मौजूद ग्रामीण मौके पर पहुंचे। इन्होंने खासी मशक्कत के बाद तीनों को बाहर निकाला। लोहरामऊ ग्राम प्रधान शिवदयाल भी पहुंच गए। मौरावां थाने में सूचना दी गई। थानाध्यक्ष अमित तोमर घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने तीनों को स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। डाक्टर ने बच्चों को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पति व अन्य परिजन रोते-बिलखते थाने पहुंचे। यहां पति बच्चों के शव व बड़ी बेटी के न मिलने से बेहोश हो गया। पुलिस ने महिला की हालत में सुधार देखकर घर भेज दिया। बच्चों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं। 



थाना इलाके का पेच
मौरावां थानाध्यक्ष अमित तोमर ने बताया कि घटनास्थल बछरावां का है। उनके मुताबिक शव यहां बहकर आए हैं। घटना की रिपोर्ट रायबरेली के बछरावां कोतवाली में दर्ज की जाएगी। हालांकि गांव और परिवार के लोग शव नदी में बहकर यहां पहुंचने और महिला के जीवित बचने के चलते मौरावां एसओ की सफाई को मनगढ़ंत बता रहे हैं। वहीं बछरावां कोतवाल अनिल सिंह ने बताया कि घटनास्थल पर दरोगा व सिपाहियों को भेजा गया है। जांच कराई जा रही है। जिस थानाक्षेत्र की घटना होगी, वहीं मुकदमा दर्ज किया जाएगा। 


आंखों से बह रहे पश्चाताप के आंसू
पारिवारिक कलह के चलते आवेश में आकर आत्महत्या के प्रयास में दो बच्चों की मौत के बाद रिंकी की आंखों में पश्चाताप के आंसू बह रहे थे। वह जीवित बचने के लिए खुद को कोस रही थी। रिंकी रोते बिलखते हुए ऊपर वाले से मौत की भीख मांग रही थी। उसने परिजनों से कहा कि बच्चों को मारने के बाद वह जिंदा नहीं रहना चाहती है।


परचून की दुकान खोले थी रिंकी
रिंकी का पति खेती के साथ ही भट्ठा पर मजदूरी करता है। रिंकी ने घर में छोटी सी परचून की दुकान खोल रखी है। वह दुकान से परिवार के खर्च में पति का सहयोग देती है। रिंकी ने बताया कि पति भट्ठे पर मजदूरी करते हैं। इस समय वह बंद है। इन दिनों धान की फसल काटने का काम चल रहा है। घर में राशन न होने से उसने खाना नहीं बनाया था। पति से राशन लाने के लिए कहा था। न तो पति राशन लाए और न ही ससुर।


घटनास्थल पर नहीं आया ससुर 
बहू और पौत्र-पौत्री के नदी में डूबने की सूचना के बाद भी ससुर रामलखन घटनास्थल पर नहीं पहुंचा। वह घटनास्थल से करीब आधा किलोमीटर दूर कहीं बैठा रहा। ससुर के घटनास्थल पर न पहुंचने से भी पुलिस घटना में कोई और भी कहानी होने की आशंका जता रही है।


ससुरालीजनों पर लगाया मारपीट का आरोप 
रिंकी के पिता बेंचेलाल निवासी कन्नावां रायबरेली ने बताया कि ससुर से बेटी का आए-दिन झगड़ा होता था। बेटी ने कभी ऐसी बात नहीं बताई जिससे उसे जान देनी पडे़। रिंकी के पिता ने ससुरालीजनों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है।
विज्ञापन





 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें