सपा प्रत्याशी के समर्थन में समाजवादी पार्टी के महासचिव एवं सांसद नरेश अग्रवाल ने एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होने सीएम योगी पर निशाना साधा।
हरदोई/बेनीगंज। उन्होंने कहा भाजपा ने एक भी वादा अगर अभी तक पूरा किया हो तो बताएं। नोट बंदी ,जीएसटी लागू करने वाली पार्टी कभी सत्ता में वापस नहीं आई । कालाधन वापस लाने का प्रधानमंत्री का वादा आज भी हवा में लटका है। समूचा व्यापारी वर्ग परेशान है।
इस छोटे से चुनाव में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को भी इस चुनाव में दौरा करना पड़ रहा है। एक दरोगा को हटाने के लिए एक विधायक को दो-दो दिन तक धरने पर बैठना पड़ता है। सपा सरकार हमेशा किसानों मजदूरों की मदद करती रही।
कालेधन के नाम पर नोटबंदी की गई और रातों-रात भाजपा के लोग करोड़पति हो गए। बेनीगंज संडीला राजकीय मार्ग का जो निर्माण शुरू हुआ था वो भी बंद हो गया। नौजवानों को नौकरी देने की बात तो दूर शिक्षामित्रों की नौकरी ले ली गई है। ये सब ज्यादा दिनों तक नहीं चलने वाला। इन चुनाव के परिणामों की धमक गुजरात तक जाएगी। इस दौरान सासंद ने पार्टी के उम्मीदवार के पक्ष में वोट करने की अपील की।