फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वाती गुप्ता को गृहमंत्री ने दिया स्व. अतुल माहेश्वरी पत्रकारिता स्वर्ण पदक

Tue, 11 Sep 2018 08:59 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग में स्वाती ने किया है टॉप, गृहमंत्री ने दिया मेडल
विज्ञापन
छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर (सीएसजेएमयू) के दीक्षांत समारोह में पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग से परास्नातक की टॉपर स्वाती गुप्ता को इस बार स्व. अतुल माहेश्वरी पत्रकारिता स्मारक स्वर्ण पदक नवोत्मेषक अमर उजाला समूह दिया गया।

विज्ञापन

स्वाती को यह स्वर्ण पदक गृहमंत्री राजनाथ सिंह, राज्यपाल राम नाईक और उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने दिया। स्वाती ने पत्रकारिता के परास्नातक कोर्स में सबसे ज्यादा 74.81 प्रतिशत अंक हासिल किया है। पिता दिनेश चंद्र गुप्ता पी रोड पर आर्टिफिशियल ज्वैलरी का व्यवसाय करते हैं और मां सुमन गुप्ता गृहिणी हैं। पदक हासिल करने के लिए स्वाती अपने भाई अवनीश के साथ पहुंची थी। बताया कि वह आगे चलकर पत्रकारिता के क्षेत्र में नया कीर्तिमान बनाना चाहती हैं।
 

विज्ञापन

पत्रकारिता के क्षेत्र में नया कीर्तिमान बनाने का है सपना

स्वाती ने पत्रकारिता के परास्नातक कोर्स में सबसे ज्यादा 74.81 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं
स्वाती ने बताया कि फिलहाल वह अपनी पढ़ाई जारी रखेंगी और पत्रकारिता से पीएचडी करेंगी। स्वाती ने बिशप वेस्टकॉट से 10वीं और 12वीं की पढ़ाई की है। बीएनडी कॉलेज से बीकॉम 59 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण की। दो बहनें अंकिशा और सोनिया की शादी हो चुकी है। दोनों शिक्षिका हैं। भाई अवनीश बैंकिंग की तैयारी कर रहा है। स्वाती को गृहमंत्री ने आर्शीवाद दिया और आगे बढ़कर देश का नाम रोशन करने के लिए कहा। स्वाती ने अपनी इस सफलता के लिए अपने शिक्षकों को श्रेय दिया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें