फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: कानपुर में ट्रैफिक संभाल रहे होमगार्ड ने कार सवार युवती को पीटा, छेड़खानी का आरोप

Mon, 17 Feb 2025 10:43 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर

सार

-जूही थानाक्षेत्र के मिलेट्री कैंप चौकी के पास का मामला
-जाम से जल्दी निकलने से रोकने को लेकर हुआ था विवाद
 
विज्ञापन
होमगार्ड पर युवती को थप्पड़ मारने का आरोप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के जूही में रविवार शाम को यातायात नियमों की अनदेखी कर जाम से जल्दी निकलने की कोशिश कर रही कार सवार युवती को होमगार्ड ने डांट दिया। युवती ने विरोध किया तो दोनों पक्षों में पहले गाली गलौज और फिर मारपीट हो गई। युवती ने होमगार्ड के खिलाफ मारपीट, छेड़खानी का आरोप लगाते हुए जूही थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन

जूही थानाक्षेत्र के मिलेट्री कैंप चौकी के पास रविवार शाम यातायात रुका था। इस बीच इलाके की ही रहने वाली एक युवती कार से आई और पहले निकलने की कोशिश करने लगी। वहां पहले से मौजूद होमगार्डस विश्वपाल ने उसे रोका। इस पर दोनों में बहस हो गई। युवती के मुताबिक घर जा रही थी। यातायात रुका था। उसने होमगार्ड से कहा कि उसकी तबियत खराब है। उसे पहले निकल जाने दो। इस पर होमगार्ड ने उसे डांट दिया और यातायात शुरू होने के बाद ही जाने की बात कहकर हड़का दिया। 
विज्ञापन

आरोप है कि इस दौरान उसने अपशब्द भी कहे। विरोध करने पर जातिसूचक गालियां दीं। साथ ही छेड़खानी करते हुए मारपीट की। एसीपी बाबूपुरवा दिलीप कुमार सिंह ने बताया कि आरोपों की जांच की जा रही है। एक वीडियों भी सामने आया है। इसमें दोनों पक्षों के बीच विवाद होता दिख रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें