फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: विभिन्न रूटों पर आज से चलेंगी होली स्पेशल बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। त्योहार पर परिवहन निगम ने होली स्पेशल बसें चलाने का निर्णय लिया है। कानपुर रीजन से जिन रूटों पर त्योहार के वक्त यात्री लोड अधिक रहता है, वहां बसों की संख्या बढ़ाई गई है। यह व्यवस्था 28 फरवरी से 10 मार्च तक लागू रहेगी। साथ ही विभिन्न डिपो के अधिकारियों की ड्यूटी भी लगाई गई है।
विज्ञापन

होली के पर्व के लिए एक मार्च से कानपुर से बाहर नौकरी करने वाले और यहां से अपने घर जाने वालों की भीड़ बढ़ने लगेगी। इसे देखते हुए परिवहन निगम ने पहले से ही तैयारी कर ली है। त्योहार के समय विभिन्न रूटों पर होली स्पेशल बसें चलाई जाएंगी। कानपुर रीजन में परिवहन निगम की करीब 750 बसें हैं। दिल्ली, गोरखपुर, आगरा, प्रयागराज, वाराणसी, लखनऊ आदि शहरों पर अधिक भीड़ रहती है, इसलिए इन बसों को रूटों की भीड़ के हिसाब से संचालित करने का निर्णय लिया गया है। सबसे ज्यादा भीड़ कानपुर, लखनऊ और दिल्ली के बीच होती है, इसलिए इन रूटों पर अधिक रोडवेज बसें लगाई गई हैं। साथ ही 28 फरवरी से 10 मार्च तक कर्मचारियों के अवकाश भी निरस्त रहेंगे।


इन रूटों पर चलेंगी बसें
रूट बसें
कानपुर-दिल्ली - 80
कानपुर-दिल्ली-गोरखपुर - 30
कानपुर-इटावा-आगरा - 47
कानपुर-मैनपुरी-आगरा -30
कानपुर-लखनऊ - 93
कानपुर-बरेली-हरिद्वार-काठगोदाम -आठ
कानपुर-झांसी -18
कानपुर-रायबरेली - 40
कानपुर-बिल्हौर-हरदोई -40
कानपुर-प्रयागराज -74,
कानपुर-बिधूना -35
कानपुर-वाराणसी -28
कानपुर-गोरखपुर-पडरौना -69,
फतेहपुर-चित्रकूट-लखनऊ -50

त्योहार पर यात्रियों को सुविधा देने के लिए होली स्पेशल बस सेवा का संचालन किया जा रहा है। इससे लोग त्योहार पर अपने घर समय पर पहुंच सकेंगे। बसों के संचालन में चालकों, परिचालकों की कोई कमी नहीं है। - महेश कुमार, क्षेत्रीय प्रबंधक, परिवहन निगम
विज्ञापन


कुछ रूटों पर 30-30 मिनट में मिलेंगी बसें

परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक ने शुक्रवार को क्षेत्रीय प्रबंधकों के साथ बैठक कर बसों के संचालन की तैयारियों की समीक्षा की। झकरकटी के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक पंकज तिवारी ने बताया कि दिल्ली, गोरखपुर, आगरा, मेरठ, लखनऊ रूट पर यात्रियों को हर 30-30 मिनट में बसें मिलेंगी। दिल्ली के लिए हर आधा घंटा तो लखनऊ के लिए हर 15 मिनट में झकरकटी बस अड्डा से बसें मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें