यातायात भवन, रेल बाज़ार में कानपुर उद्योग व्यापार मंडल दक्षिण के पदाधिकारी यातायात रविंद्र कुमा
- फोटो : संवाद
कानपुर। कानपुर उद्योग व्यापार मंडल (दक्षिण) के अध्यक्ष अचल गुप्ता की अगुवाई में व्यापारियों के प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को पुलिस उपायुक्त (यातायात) को ज्ञापन दिया। झकरकटी बस अड्डे के बाहर अवैध स्टैंड को हटाए जाने और दक्षिण क्षेत्र के चौराहों पर ट्रैफिक सिग्नल की व्यवस्था कराने की मांग की। अचल गुप्ता ने बताया कि बारादेवी चौराहा, जूही गोशाला साईं धाम चौराहा, जूही गोशाला मेट्रो स्टेशन चौराहा, मौरंग मंडी चौराहा, बसंत विहार चौराहा (नौबस्ता), दासू कुआं चौराहा, बर्रा बाईपास चौराहा और दीप टॉकीज तिराहा में ट्रैफिक सिग्नल की व्यवस्था कराई जाए। झकरकटी बस अड्डे के ठीक बाहर बस खड़ी करके सवारियां भरने से दिन भर जाम की स्थिति बनी रहती है। इस मौके पर राकेश सिंह, उदय भान सिंह, रोमी सिंह, पवन तिवारी, अवनीश शुक्ला, पवन वर्मा आदि रहे। (ब्यूरो)