फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: पीएम का स्वागत करते हिस्ट्रीशीटर का पोस्ट वायरल

विज्ञापन
चकेरी एयरपोर्ट पर पीएम के स्वागत की पोस्ट। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
कानपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का चकेरी एयरपोर्ट पर स्वागत करते हिस्ट्रीशीटर भाजपा नेता की पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल है। पोस्ट वायरल होते ही पुलिस सफाई में जुट गई है। उसकी हिस्ट्रीशीट 2019 में खत्म होने की बात कह रही है।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर भाजपा कार्यकर्ता संदीप ठाकुर ने प्रधानमंत्री के चकेरी एयरपोर्ट पर स्वागत करने की पोस्ट डाली थी, जिसके बाद दूसरी पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई। इसमें उन पर दर्ज 25 मुकदमों की सूची भी शामिल है। पोस्ट में सवाल उठाया गया कि एक हिस्ट्रीशीटर प्रधानमंत्री से कैसे मिल आया। वहीं संदीप ठाकुर का कहना है कि उन पर हत्या का मुकदमा छात्र संघ के दौरान का है, जिसमें वह बरी हो चुके हैं। राजनीतिक प्रतिद्वंदिता के तहत दर्ज कराए गए मुकदमे अब खत्म हो चुके हैं। वर्तमान में उन पर कोई मुकदमा नहीं है।
डीसीपी साउथ दीपेंद्र चौधरी ने बताया कि वायरल पोस्ट का मामला उनके भी संज्ञान में आया है। हिस्ट्रीशीट वर्ष 2019 में समाप्त हो चुकी है। फिर भी इस मामले की जांच कराई जाएगी। कोर्ट से संबंधित मुकदमों के बारे में जानकारी ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें