फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur: मुठभेड़ में 20 हजार का इनामी हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, गोकशी में एक साल से था फरार, 40 मुकदमे हैं दर्ज

Sat, 06 Jul 2024 01:54 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर

सार

Fatehpur News: जिले में एक साल से फरार 20 हजार के इनामी हिस्ट्रीशीटर को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है। हिस्ट्रीशीटर डी-34 गैंग का गैंगस्टर है। जिले की टॉप टेन सूची का अपराधी है।
विज्ञापन
मुठभेड़ में घायल आरोपी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहपुर जिले में हथगाम पुलिस व एसओजी की संयुक्त कार्रवाई में कासिमपुर कटरा रोड सरायं इदरीश नहर पटरी पर मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर रिजवान को शनिवार सुबह गिरफ्तार किया गया है। गोली हिस्ट्रीशीटर के दाएं पैर पर लगी है। हिस्ट्रीशीटर पर गोकशी समेत कई धाराओं के 40 मुकदमे दर्ज हैं।

विज्ञापन

एसपी उदयशंकर सिंह ने बताया कि एसओजी प्रभारी विनोद कुमार व हथगाम पुलिस की संयुक्त टीम एक साल से गोकशी में फरार पट्टीशाह गांव के हिस्ट्रीशीटर रिजवान की तलाश में थी। टीम को घर से रिजवान के सरायं इदरीश की ओर जाने की खबर मिली। पुलिस ने रिजवान की घेराबंदी की।
पुलिस पर रिजवान ने फायरिंग की। फायरिंग के जवाब में पुलिस की गोली रिजवान के पैर में लगी। गोली लगने से घायल रिजवान को पुलिस ने पकड़ लिया। हिस्ट्रीशीटर डी-34 गैंग का गैंगस्टर है। जिले की टॉप टेन सूची का अपराधी है। एक साल फरार होने पर उस पर 20 हजार का इनाम रखा गया था। जिला अस्पताल में इलाज के बाद रिजवान को जेल भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें