फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उन्नाव: हिस्ट्रीशीटर ने टीम पर किया फायर, एसओ बचे, पुलिस ने घेराबंदी करके शातिर को दबोचा

Sat, 11 Jul 2020 09:59 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उन्नाव जिले में मौरावां थाना पुलिस की शनिवार सुबह क्षेत्र के टॉप टेन अपराधियों में सूचीबद्ध हिस्ट्रीशीटर से मुठभेड़ हुई। खुद को बचाने के लिए उसने पुलिस पर तमंचे से फायर भी किया। गनीमत रही कि गोली एसओ के बगल से निकल गई।
विज्ञापन


पुलिस ने घेराबंदी करके उसे दबोच लिया। पकड़े गए अपराधी पर जिले के आठ थानों में लूट, चोरी, रंगदारी, हत्या, गैंगस्टर सहित अन्य गंभीर धाराओं में बीस मुकदमे दर्ज हैं। मौरावां थाना प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह रजावत व उपनिरीक्षक सीताराम मिश्र हमराहियों के साथ शुक्रवार रात गश्त पर थे।

शनिवार सुबह मौरावां-गुरुबक्सगंज मार्ग पर अकोहरी गांव के निकट सुनसान जगह पर एक युवक संदिग्ध अवस्था में खड़ा दिखाई दिया। पुलिस के टोकने पर युवक ने भागने का प्रयास किया। पुलिस ने पीछा किया तो तमंचे से टीम पर फायर झोंक दिया।
विज्ञापन


गोली प्रभारी निरीक्षक के बगल से निकल गई। इसके बाद पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे मौके पर ही दबोच लिया। पकड़ा गया आरोपी धनराज लोध पुत्र हनोमान निवासी अकोहरी क्षेत्र का टॉप टेन सूची का हिस्ट्रीशीटर है।

उस पर जिले के असोहा, मौरावां, बिहार, बीघापुर, जीआरपी, अचलगंज, कोतवाली सदर व पुरवा थानों में हत्या, गुंडा टैक्स, मारपीट, गैंगस्टर समेत 20 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने तलाशी में एक 12 बोर का तमंचा व दो कारतूस बरामद किए।

थाना प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह रजावत ने बताया कि जान से मारने की नीयत से फायरिंग व आर्म्स एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर उसे जेल भेजा जा रहा है। उन्होंने बताया कि मौरावां क्षेत्र के इस हिस्ट्रीशीटर धनराज लोध का 17 वर्षों का आपराधिक इतिहास है। 2003 से लेकर 2020 के बीच में उसपर 20 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। मालूम हो कि 2012 में यह सदर कोतवाली के लॉकअप से सेंध लगाकर भागा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें