फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus: उन्नाव में कोरोना के 24 मरीज बढ़े, संक्रमितों की संख्या 324 हुई

Sat, 11 Jul 2020 08:00 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
उन्नाव में कोरोना के 24 मरीज बढ़े - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। उन्नाव जिले में शनिवार को कोरोना के 24 मरीज और बढ़ गए। शुक्लागंज में मां-बेटी समेत दो, उन्नाव शहर में 15 व हसनगंज तहसील में एक, बीघापुर तहसील में दो, सफीपुर में पति-पत्नी और बेटी समेत तीन, बांगरमऊ में एक युवक कोरोना संक्रमित पाया गया।
विज्ञापन


उन्नाव जिले में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या 324 हो गई है। जिले में 127 मरीज ठीक हो चुके हैं। एक्टिव केस 192 हैं जबकि पांच लोगों की मौत हो चुकी है। जिले में 76 प्रवासी संक्रमित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें