फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: हिस्ट्रीशीटर ने वृद्ध के प्लॉट पर किया कब्जा, तीन पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। रायपुरवा थानाक्षेत्र के आचार्य नगर निवासी 75 वर्षीय वृद्ध राकेश चंद्र गुप्ता ने हिस्ट्रीशीटर समेत तीन लोगों पर प्लॉट पर कब्जा करने का आरोप लगाकर रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन

दर्ज रिपोर्ट में आरोप लगाया कि उनके भवन के भूमितल पर स्थित गोदाम को यशोदानगर निवासी अखिल सिंह को 11 माह के लिए दिया था। किराएदार बीते कई महीनों से किराया नहीं दे रहा जबकि किरायानामा भी समाप्त हो चुका है। अखिल ने आचार्यनगर निवासी हिस्ट्रीशीटर नीरज पांडेय व अमित सिंह उर्फ शीलू के साथ मिलकर उनके प्लॉट पर कब्जा कर लिया। बेटी के अपहरण की धमकी भी दी। कमिश्नरी पुलिस की ओर से शुरू किए गए ऑपरेशन 500 में कर चुके हैं। रायपुरवा इंस्पेक्टर विजय सरोज के अनुसार तहरीर पर अखिल सिंह, नीरज पांडेय, अमित सिंह उर्फ शालू के खिलाफ धमकाने और आपराधिक अतिचार की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें