फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: हिस्ट्रीशीटर अकील खिचड़ी ने मांगा एक लाख का गुंडा टैक्स, मुर्गा व्यापारी ने दर्ज कराई रिपोर्ट

Wed, 16 Oct 2024 08:41 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: कर्नलगंज थाना क्षेत्र के एक मुर्गा व्यापारी से हिस्ट्रीशीटर अकील खिचड़ी ने एक लाख का गुंडा टैक्स मांगा है। पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ कर्नलगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

व्यापार करना है, तो एक लाख का गुंडा टैक्स दो… वर्ना व्यापार नहीं करने दूंगा। हिस्ट्रीशीटर अकील खिचड़ी ने कुछ इस अंदाज में कर्नलगंज के मुर्गा व्यापारी से एक लाख की रंगदारी मांगी है। पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ कर्नलगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन

तलाक महल निवासी तनवीर आलम उर्फ अनस मुर्गा व्यापारी हैं। 30 अगस्त की रात 9 बजे वह कर्नलगंज के गम्मू खां का हाता गए थे। व्यापारी का आरोप है कि वहां पहले से मौजूद हिस्ट्रीशीटर अकील खिचड़ी ने उन्हें गालियां दीं और एक लाख रुपये न देने पर व्यापार न करने देने की धमकी दी। डर के चलते उन्होंने अगले दिन 20 हजार रुपये आरोपी को दे दिए।
हालांकि आरोपी ने बाकी के 80 हजार के लिए पिस्टल निकालकर उन पर तान दी और धमकाकर चला गया। अनस के मुताबिक आरोपी ने पूर्व में भी उनपर जानलेवा फायरिंग की थी। कर्नलगंज प्रभारी निरीक्षक रविंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर गम्मू खां हाता निवासी अकील खिचड़ी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें