हिंदू संगठनों ने प्रदर्शन किया
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर में गुरुवार को विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और बजरंग दल ने उदयपुर में हुई कन्हैयालाल की हत्या के विरोध में विजय नगर, गुजैनी हाईवे और रामादेवी चौराहा पर आतंकवाद का पुतला फूंका। विहिप के पश्चिम के कार्यकर्ता पुतले को गलियों से घुमाते हुए विजय नगर चौराहे पर पहुंचे और घटना की निंदा करते हुए पुतले में आग लगा दी। इस मौके पर जिला संयोजक नरेश तोमर, जिलामंत्री अभिषेक दीक्षित, अजय कुशवाहा, अर्पित यादव, विवेक, सार्थक, सत्यजीत आदि रहे।
वहीं, विहिप और बजरंग दल दक्षिण के कार्यकर्ताओं ने दोपहर करीब 12 बजे गुजैनी थाने के पास हाईवे पर आतंकवाद विरोधी नारे लगाकर आतंकवाद का पुतला फूंका। इस दौरान बर्रा बाईपास से गुजैनी थाने तक जाम भी लगा। इस मौके पर विहिप दक्षिण के जिलाध्यक्ष पंकज शुक्ला, बजरंग दल के जिला संयोजक दिलीप बजरंगी, गपोले पंडित, सोनू पंडित समेत अन्य लोग मौजूद रहे। उधर, कार्यकर्ताओं ने रामादेवी चौराहे पर आतंकवाद का पुतला फूंका। इस मौके पर जिला संयोजक रामनरेश राजपूत, जिलाध्यक्ष हेमंत सेंगर, आकाश यादव समेत कई लोग मौजूद रहे।