फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईस्कूल की छात्रा हुई गर्भवती, बोली- प्रधानपति ने तीन बार किया दुष्कर्म

Sat, 11 Feb 2017 11:34 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
फतेहपुर जेल में बंद ग्राम प्रधानपति बृजेंद्र सिंह उर्फ गुड्डू के खिलाफ पांच माह की गर्भवती हाईस्कूल की छात्रा ने शनिवार रात रेप और गर्भवती करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। उसका आरोप है कि अकेले होने पर प्रधानपति उसके घर में जबरन घुस आता था।
विज्ञापन


डरा धमका कर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा, जिससे वह गर्भवती हो गई। पुलिस ने नाबालिग बाल संरक्षण अधिनियम और दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज की है। पीड़ित किशोरी के पिता की छह साल पहले और मां की डेढ़ साल पहले मौत हो गई थी। उसका सबसे बड़ा भाई दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता है। गांव में हाईस्कूल की छात्रा अपने दूसरे नंबर के भाई के साथ रहती है।

छात्रा ने बताया कि वह छह माह पहले घर में अकेली थी। उसका भाई किसी काम से चला गया था। तभी आरोपी प्रधानपति घर में घुस आया था, उससे दुष्कर्म किया। उसने उससे तीन बार दुष्कर्म किया। दस अगस्त 2015 को रेप के बाद उसके पेट में गर्भ ठहर गया। वह किसी से भी कुछ भी बता नहीं सकी। उसे प्रधानपति ने धमकी दी कि अगर किसी से कुछ भी बोला तो उसके भाई की हत्या कर देगा।
विज्ञापन


प्रधानपति के जेल चले जाने के बाद किसी तरह हिम्मत जुटाकर थाने पहुंची है। एसओ नरेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी प्रधानपति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। उसे पांच दिन पहले गबन के आरोप का वारंट होने पर जेल भेजा जा चुका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें