फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज लोभियों ने घोंटा बहू का गला, उतारा मौत के घाट

Sat, 11 Feb 2017 11:31 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर

सार

शव फंदे पर लटकाकर भाग निकले घर से 
शरीर पर कई जगह मिले चोटों के निशान
पांच पर रिपोर्ट, मायके वालों ने की तोड़फोड़ 
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कन्नौज में छिबरामऊ दहेज लोभियों ने विवाहिता को गला घोंटकर मार डाला। इसे आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को फंदे से लटका दिया। मायके वाले मौके पर पहुंचे तो ससुरालीजन भाग चुके थे। गुस्साए मायके वालों ने घर में तोड़फोड़ की। पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। युवती की शादी को अभी एक साल भी नहीं हुआ था। उसके शरीर पर चोटों के निशान भी मिले हैं। 
विज्ञापन


शनिवार सुबह छिबरामऊ क्षेत्र के अटिया गांव में विवेक कुमार शाक्य की पत्नी साधना (22) का शव घर में फंदे से झूलता मिला। जानकारी पाकर ग्राम पंचमनगला तरिहा रामनगर थाना किशनी जनपद मैनपुरी से उसके मायके वाले आ गए। साधना के पिता रामकृपाल ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी। इस बीच मायके वालों ने घर में तोड़फोड़ की और दहेज का काफी सामान लाद ले गए।

सीओ सोमेंद्र कुमार नेगी व सिटी इंचार्ज गणेशप्रसाद मिश्रा गांव पहुंचे। पुलिस ने नायब तहसीलदार अवनीश कुमार को बुलाकर शव का पंचनामा भरवाया और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। 
विज्ञापन


रामकृपाल ने बताया कि साधना की शादी 18 मई 2016 को विवेक के साथ की थी। शादी के बाद से ही ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज के रूप में दो लाख रुपये और सोने की जंजीर मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर साधना का गला घोंट दिया।

उसके शरीर पर कई जगह चोटों के निशान थे। मायके वालों का आरोप है कि हत्या से पहले उसे जमकर पीटा गया था। पुलिस ने रामकृपाल की तहरीर पर पति विवेक, ससुर कुंवर पाल, जेठ नेम सिंह व हेम सिंह तथा ननद के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपी फरार हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें