फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: सीजन की सबसे अधिक बारिश, 53.6 मिमी पानी गिरा

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। बादलों की श्रृंखला और चक्रवाती घेरा बनते ही रविवार दोपहर बाद झमाझम बारिश हुई। एक दिन में इस सीजन की यह सबसे अधिक बारिश है। सीएसए की मौसम वेधशाला में 53.6 मिमी बारिश रिकार्ड की गई। इसके पहले 20 जून को 34.8 मिमी बारिश रिकार्ड की गई थी। मौसम विभाग का अनुमान है कि सोमवार और मंगलवार को बारिश के आसार हैं। स्थानीय स्तर पर हल्की और मध्यम बारिश की संभावना है।
विज्ञापन

इस बार मानसूनी आने के एक सप्ताह बाद बारिश का सिलसिला शुरू हुआ है। वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि प्रदेश के ऊपर बादलों की शृंखला और चक्रवाती घेरा बन गया। हवाएं तेजी से आईं और माहौल में नमी भर गईं। इससे तेज बारिश हो गई। इस समय माहौल में भरपूर नमी बनी हुई है। एक निम्न दबाव का क्षेत्र बंगाल की खाड़ी में भी बना हुआ है। अरब सागर की हवाएं भी इसी क्षेत्र में जा रही हैं। वातावरण के निचले स्तर से गर्म हवाएं जब बादलों में जाती हैं तो बारिश नहीं होती। जैसे ही इन हवाओं का जाना रुका, बारिश हो गई। हवाओं का रुख ऐसा ही बना रहा तो आने वाले दो दिनों में बारिश होने की संभावना है।
सीएसए के मौसम विभाग ने एक जुलाई तक हल्की और मध्यम बारिश का अनुमान जारी किया है। वेधशाला की रिपोर्ट के मुताबिक बादलों के आते ही नमी बढ़ गई। रविवार सुबह माहौल में 81 प्रतिशत नमी रही है और दोपहर को बादल आए तो बढ़कर 84 प्रतिशत हो गई। सीएसए के मौसम तकनीकी अधिकारी अजय मिश्रा ने बताया कि रविवार को इस सीजन की सबसे अधिक बारिश रिकार्ड की गई। इस सीजन में अब तक कुल 130.2 मिमी बारिश रिकार्ड की गई है। बीते वर्ष 2024 में 108 मिमी और वर्ष 2023 में 180.8 मिमी बारिश रिकार्ड की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें