फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: क्षेत्रीय उच्च शिक्षा कार्यालय पहुंची मंत्री, फाइलों पर जमी मिली धूल तो खुद करने लगीं सफाई

Sun, 15 Sep 2019 12:34 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
उच्च शिक् मंत्री निलीमा कटियार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
केेंद्र सरकार के स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत उच्च शिक्षा राज्यमंत्री नीलिमा कटियार ने शनिवार को सीएसजेएमयू परिसर स्थित क्षेत्रीय उच्च शिक्षा कार्यालय का निरीक्षण किया। वहां फाइलें जाला और धूल से भरी हुई पाई गईं।
विज्ञापन


उन्होंने नाराजगी जताई फिर खुद ही सफाई करने जुट गईं। मंत्री के हाथ में झाड़ू देखकर पूरा स्टाफ सफाई कार्य में लग गया। यहां कॉन्फ्रें स हॉल और कई कमरे तो लंबे समय से खुले ही नहीं थे। उन्हें भी साफ किया गया।

उन्होंने कार्यालय की सफाई का चार्ट तैयार कराया। दोनों सफाई कर्मचारियों के साथ एक अधिकारी को इसका नोडल भी बनाया गया है। इसी कार्यालय पर क्षेत्र के विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों के दस्तावेजों के डिजिटिलाइजेशन की जिम्मेदारी है।
विज्ञापन


बारा सिरोही के सामुदायिक केंद्र पहुंचकर नीलिमा कटियार ने गर्भवती महिलाओं को फल वितरित किए। इस मौके पर पार्षद कौशल मिश्रा, प्रदीप मिश्रा, राजीव कनौजिया, राजेश सिंह, मिथलेश गुप्ता, महेश तिवारी, जनक सिंह और राजू भदौरिया भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें