फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पार कर रहे युवक को कार ने रौंदा

विज्ञापन
पुष्पेंद्र की फाइल फोटो - फोटो : ORAI
विज्ञापन
जालौन। बस से उतरकर घर जा रहे युवक को कार ने रौंद दिया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हुई। युवक की मौत की खबर सुनकर घर में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बता दें, कि पुष्पेंद्र की पिता की भी एक माह पूर्व ही बीमारी के चलते मृत्यु हुई थी।
विज्ञापन

कुठौंद थाना क्षेत्र के ग्राम शेखपुर बुजुर्ग निवासी पुष्पेंद्र सिंह सेंगर (25) पुत्र भीकम सिंह ने शनिवार की सुबह जालौन बाजार में खरीदारी करने आए थे। बाजार में खरीदारी कर शाम लगभग चार बजे वह बस से वापस अपने घर शेखपुर बुजुर्ग आ रहे थे। मोहनपुर कुदारी श्रमदान के पास वह बस से उतरकर पैदल सड़क पार करने लगे। तभी अचानक सामने से आ रही तेज रफ्तार अज्ञात कार ने टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वह सड़क पर उछलकर गिरे और सिर के बल गिरने से घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। चालक कार सहित मौके से भाग निकला। हादसे के समय मौके पर मौजूद लोगों ने इसकी सूचना पुष्पेंद्र के परिजनों एवं कोतवाली पुलिस को दी। पुष्पेंद्र की मौत की खबर सुनते ही घर में कोहराम मच गया। उधर, सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें