फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: छेड़छाड़ के आरोपी को थाने में पीटने नहीं दिया तो हाइवे पर लेटा युवक, थाने में हाई वोल्टेज ड्रामा

Sun, 30 Jun 2024 11:04 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

महाराजपुर थाने में हाई वोल्टेज ड्रामा हुआ। पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए युवक हाइवे पर लेट गया। पुलिस सड़क से उठाकर लाई तो युवक फंदे से लटकने की कोशिश करने लगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के महाराजपुर में रविवार को थाने पहुंचा पक्षों के बीच हुए विवाद का मामला हाइवोल्टेज ड्रामा में तब्दील हो गया। एक पक्ष के युवकों ने छेड़छाड़ के आरोपी को परिसर में ही पीटकर खुद सबक सिखाने की जिद की। पुलिस ने मना किया तो वह हाइवे पर लेट गया। पुलिस समझाकर लाई तो युवक खुद फंदा लगाकर जान देने पर आमादा हो गया। पुलिस ने सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया तो मामला शांत हुआ।

विज्ञापन


महाराजपुर थानाक्षेत्र के एक गांव में रविवार को दो पक्षों में विवाद हो गया। एक पक्ष का आरोप है कि दूसरे पक्ष का फतेहपुर निवासी रिश्तेदार उनकी बेटी को गंदे संदेश भेजता है और छेड़छाड़ करता है। मामला थाने पहुंचा तो नाबालिग किशोरी के भाई थाने में आरोपी पर कार्रवाई न किए जाने का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे। किशोरी पक्ष का एक युवक आरोपी को थाने में ही पीटने के जिद करने लगा।

पुलिस ने समझाने का प्रयास किया तो वह हाइवे पर बीचो बीच जाकर लेट गया। लोगों ने वाहनों को रुकवाकर युवक को उठाया और थाने लेकर आ गए। हालांकि युवक ने खुद को फंदा लगाने की कोशिश की तो दारोगा ने दौड़कर युवक को समझाया। आरोपी पर सख्त कार्रवाई का आश्वासन देने पर युवक शांत हुआ। एसीपी चकेरी दिलीप कुमार सिंह ने बताया कि नाबालिग के पक्ष के लोग थाने में मौजूद आरोपी युवक के साथ मारपीट करना चाह रहे थे। पुलिस ने रोका तो युवक हाईवे पर लेट गया। समझाकर उसको वापस थाने लाया गया। तहरीर के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें