ससुराल वाले घर में पूरे परिवार के साथ रोहित बैठकर टीवी देख रहा था। तभी अचानक सबको झटके लगने लगे। तेज करंट से रोहित की मौत हो गई जबकि 6 लोग गंभीर रूप से झुलस गए। मामला यूपी के उन्नाव जिले का है।
उन्नाव बांगरमऊ के गनीपुर इलाके के कई घरों में अचानक हाईवोल्टेज करंट दौड़ गया। करंट रोहित (25) पुत्र पप्पू निवासी अनवर खेड़ा थाना आसीवन की मौत हो गई। रोहित अपनी ससुराल गनीपुर आया था हाईटेंशन लाइन का करंट घरों में उतर आने से अखिलेश, शिवपाल, मुन्नीलाल, राजू, बृजलाल व कोयलिया समेत 6 से ज्यादा लोग झुलस गए। सभी घायलों को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया गया। बताया जा रहा है कि हाईटेन्शन लाइन का तार तीन घरों पर गिरा है जिसकी वजह से इन घरों में करंट दौड़ने लगा था।