फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोई: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से किशोरी की मौत, खेत में घास काटते समय हुआ हादसा

Sat, 19 Sep 2020 07:17 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
हरदोई जिले के पिहानी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम शाहपुर शुक्ल में खेत में घास काट रही किशोरी पर हाईटेंशन लाइन का तार गिर गया। करंट लगने से मौके पर ही किशोरी की मौत हो गई। ग्रामीणों ने विद्युत विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


शाहपुर शुक्ल निवासी डालचंद की पुत्री शुभी (13) शनिवार को मवेशियों के लिए घास काटने गई थी। वो गांव के उमाकांत पांडेय व वशिष्ठ के खेत की मेड़ के पास घास काट रही थी। इसी दौरान खेत के ऊपर से गुजरी हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर शुभी पर गिर गया।

जब तक आसपास के लोग मदद को पहुंचते, करंट से झुलसकर शुभी की सांसें थम गईं। घास काट रही दूसरी लड़कियों ने मृतका के परिजनों को हादसे की सूचना दी। मृतका के पिता डालचंद मजदूरी करते हैं। शुभी पांच बहन-भाइयों में सबसे छोटी थी।
विज्ञापन


शिकायत के बाद भी नहीं दिया ध्यान
ग्रामीणों के मुताबिक इलाके में खेतों से गुजरे हाईटेंशन लाइन के तार काफी ढीले हैं। कई बार शिकायत की गई लेकिन विभाग समस्या पर सुनवाई नहीं कर रहा है। नतीजतन आए दिन टूटते तार हादसों का सबब बनते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें