फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: तेज रफ्तार डीसीएम ने साइकिल सवारों को रौंदा, एक की मौत

Mon, 02 Jun 2025 01:36 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। रसूलाबाद-शिवली मार्ग पर सहतावनपुरवा के सामने रविवार शाम को तेज रफ्तार डीसीएम ने साइकिल सवार दो युवकों को रौंद दिया। इससे एक युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन

शिवली थाना के खनखरी निवासी श्याम सुंदर 38 पुत्र अशरफी रविवार शाम को साइकिल से बाजार करने भेवान गए थे। बाजार करने के बाद शाम सात बजे के करीब वह गांव के राजेश राजपूत 31 पुत्र मनोहर लाल को साथ लेकर घर लौट रहे थे। सहतावनपुरवा के सामने पहुंचने पर उनको शिवली की ओर से आ रही तेज रफ्तार डीसीएम ने रौंद दिया। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को सीएचसी शिवली पहुंचाया। यहां डॉ. शनि ने श्याम सुंदर को मृत घोषित कर दिया। जबकि घायल राजेश की हालत नाजुक देखहैलट रेफर कर दिया।
अनहोनी पर मृतक की पत्नी सुनीता, बेटा शिवम, शिवा, रितिक, मां माया देवी, भाई गुड्डू व विश्वनाथ रोते-बिलखते हुए अस्पताल पहुंच गए। गुड्डू ने बताया कि भाई की पत्नी आठ माह की गर्भवती है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। अपराध निरीक्षक धीरेंद्र सिंह ने बताया कि डीसीएम को कब्जे में लिया गया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें