फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: तेज रफ्तार कार ने फैक्टरी कर्मी को मारी टक्कर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। पनकी में सोमवार देर रात तेज रफ्तार कार ने फैक्टरी से घर लौट रहे साइकिल सवार सुपरवाइजर को टक्कर मार दी और भाग निकला। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान कर्मी की मौत हो गई। टक्कर मारने वाली कार की तलाश में पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन


पनकी डी-ब्लाॅक निवासी आशुतोष तिवारी (53) दादानगर स्थित नमकीन फैक्टरी में सुपरवाइजर थे। परिजनों के मुताबिक देर रात वह साइकिल से घर लौट रहे थे। तभी पनकी स्टेशन के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार कार को देखकर वह साइकिल से उतर गए और किनारे खड़े हो गए।

इसके बावजूद तेज रफ्तार कार सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। भतीजे राकेश कुमार ने बताया कि लगे सीसीटीवी कैमरे में सफेद रंग की कार टक्कर मारती दिखी है। पनकी थाना प्रभारी मानवेंद्र सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें