फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक! तेज रफ्तार अनियंत्रित कार घर में घुसी, तीन की मौत

Fri, 16 Jun 2017 12:55 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
 
विज्ञापन
यूपी के कानपुर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां एक दर्दनाक हादसे में तीन की मौत हो गई जिनमें एक सात साल का बच्चा भी शामिल है जबकि एक महिला समेत तीन लोग घायल बताए जा रहे हैं... 

मातम मनाते परिजन - फोटो : अमर उजाला
हरदोई के बालामऊ थानाक्षेत्र के मतुआ के रहने वाले अजय टंडन (40) अपने परिवार के साथ कार से बेटी का एक कॉलेज में एडमिशन कराने लखनऊ से कोटा जा रहे थे ।पत्नि रचना टंडन (36), बेटी सिब्बी टंडन (16) और बेटा आदि टंडन(10) भी थे। जैसे ही वे कानपुर देहात के भोगनीपुर के चौराह स्टेशन के पास पहुंचे उनकी कार अनियंत्रित होकर एक घर में जा घुसी।   घर के भीतर जानकी प्रसाद(45) और उनके दो बेटे धर्मेंद व क्षितिज मौजूद थे। जिस वक्त हादसा हुआ उस समय सात वर्षीय क्षितिज के साथ जानकी प्रसाद घर की चौखट पर दूध नपवा रहा थे।  
विज्ञापन

घर में मातम मनाते परिजन - फोटो : अमर उजाला
उन्हें संभलने तक का मौका भी नहीं मिल पाया और एक तेज रफ्तार जाइलो कार उन्हें टक्कर मारती हुई घर में घुस आई। जानकी प्रसाद और क्षितिज ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।    घर के अंदर धर्मेंद्र भी था लेकिन वह सुरक्षित बच गया। वहीं कार चालक अजय टंडन भी इस हादसे का शिकार हो गए। कार में सवार उनकी पत्नि रचना टंडन, बेटी सिब्बी टंडन और बेटे आदि टंडन को घटना स्थल से हाइवे एंबुलेंस सीधे जिला अस्पताल ले जाया गया है। हादसे के बाद दोनों ही परिवारों में गहरा मातम छाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें