फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में भीषण सड़क हादसा, कार से टकरा कर बाइक डंपर में घुसी, तीन की मौत

Sun, 09 Aug 2020 01:17 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
घटना के बाद लगा जाम - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
औरैया जिले में सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव बमुरीपुर में रविवार की दोपहर पत्नी व बच्चों के साथ जा रहे युवक की बाइक अनियंत्रित होकर सामने से आ रही कार से टकराकर डंपर में जा घुसी। इस हादसे में बाइक सवार दंपति व उसके एक बेटे की मौत हो गई।
विज्ञापन


मां-बेटे की मौके पर मौत हो गई थी। पति की मौत सैफई ले जाते समय रास्ते में हो गई। घायल दूसरे बेटे को सैफई रेफर किया गया है। पुलिस ने डंपर को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया है। कार सवार मौके पर कार छोड़कर भाग गया। घटना के चलते दिबियापुर मार्ग पर लगभग आधे घंटे जाम लग रहा।

इससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। जाम में फंसे राहगीरों को खासी परेशानी उठानी पड़ी। झांसी जिले की मोंठ तहसील के समथर थाना क्षेत्र के गांव सजोकरी निवासी मनीष नाथ (42) अपनी पत्नी ऊषा (40) व बच्चों नमन (6) और विवेक (10) के साथ रविवार को दोपहर बाइक से कैथावा निवासी अपने साले सूरज के घर से लौट रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर 12:05 बजे सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव बमुरीपुर पहुंचते ही सामने से आ रही एक कार से टकरा कर बाइक अनियंत्रित होकर सामने से आ रहे डंपर में जा घुसी। इस हादसे में पत्नी ऊषा व पुत्र नमन की मौके पर ही मौत हो गई। मनीष व उसका बड़ा पुत्र विवेक गंभीर रुप से घायल हो गए।

सूचना मिलते ही एएसपी कमलेश दीक्षित व सीओ सिटी सुरेंद्र नाथ यादव पहुंचे। जहां उन्होंने पुलिस दोनों घायलों को सौ शय्या जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से डॉक्टरों ने दोनों को सैफई रेफर कर दिया। सैफई ले जाते समय रास्ते में मनीष नाथ ने भी दम तोड़ दिया।

उधर,  घटना के चलते दिबियापुर मार्ग पर जाम लग गया। एएसपी के निर्देश पर पहुंचे औरैया कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शशांक राजपूत व दिबियापुर थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल विश्वकर्मा ने काफी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया। इस बीच वहां आधा घंटे तक जाम लगा रहा। उधर, घटना की जानकारी होते ही एसडीएम सदर रमेश यादव, तहसीलदार सदर राजकुमार चौधरी, नायब तहसीलदार भी घटना स्थल पर पहुंचे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें