फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतगणना स्थल पर सपाइयों के हंगामें के बाद विशेष सुरक्षा घेरे में होगी वीवीपैट पर्चियों की गणना

Wed, 22 May 2019 08:34 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
कन्नौज में सपाइयों के हंगामें के बाद मतगणना स्थल पर पहुंचे आईजी-कमिश्नर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कन्नौज मंडी समिति में 23 मई को होने वाली मतगणना से पहले मंगलवार को आयुक्त कानपुर सुभाष चंद्र शर्मा और आईजी आलोक कुमार ने मतगणना स्थल का निरीक्षण किया। निर्देश दिए कि वीवीपैट की पर्चियों की गणना विशेष सुरक्षा घेरे में की जाए। जालियों को और ऊंचा करें। मतगणना को लेकर कोई कार्य अधूरा है उसे रात तक हर हाल में पूरा कर लें।
विज्ञापन


मतगणना स्थल पर कोई भी मोबाइल लेकर प्रवेश नहीं करेगा। आयुक्त कानपुर मंडल सुभाष चंद्र शर्मा व आईजी आलोक कुमार ने निर्देश दिए कि सुरक्षा व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए स्ट्रांग रूम से मतगणना पंडाल तक ईवीएम व वीवीपैट मशीनों को विशेष सुरक्षा में लाया जाए।

 
विज्ञापन

मंगलवार रात को मतगणना स्थल पर हुए हंगामें के बाद मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
मतगणना में लगे अधिकारी और कर्मचारियों की बैरिकेडिंग के माध्यम से विधानसभा वार पंडाल में पहुंचाने की व्यवस्था करें। अधिकारियों व कर्मचारियों के लिए नाश्ता, पानी की समुचित व्यवस्था की जाए। बढ़ते तापमान को देखते हुए मेडिकल स्टॉल लगाकर पर्याप्त दवाइयों और एंबुलेंस की व्यवस्था रखें।

भोजन की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए। इसके अतिरिक्त मोबाइल शौचालयों व मंडी में बने शौचालयों की साफ-सफाई दुरुस्त रखें। इस कार्य में सफाई कर्मी की ड्यूटी शिफ्टवार लगाई जाए। उन्होंने वीवीपैट की पर्चियों की गणना के लिए बने चेंबर को भी देखा।

कहा कि इस चेंबर की सुरक्षा के लिए ऊपर से भी जाली लगवाई जाएं। आईजी ने निर्देश दिए कि ड्यूटी पर लगे सभी पुलिस कर्मी समय से उपस्थित होकर निगरानी रखेंगे। यदि किसी भी पुलिस कर्मी की ड्यूटी में शिफ्टवार बदलाव होता है तो वह सुनिश्चित करे कि जब तक दूसरा कर्मचारी अपनी ड्यूटी पर नहीं आता, स्थल नहीं छोड़ेगा। निरीक्षण के दौरान डीएम रवींद्र कुमार, एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह, एडीएम यूसी उपाध्याय, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट शैलेष कुमार, एएसपी विनोद कुमार, सीओ श्रीकांत प्रजापति आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें