फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: डीसीएम की टक्कर से टूटा हाईटगेज, आधे घंटे रहा जाम

Wed, 01 Nov 2023 01:26 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
झींझक। जर्जर नहर पुल पर भारी वाहनों का आवागमन रोकने के लिए लगाए गए हाईटगेज पर मंगलवार शाम एक डीसीएम आकर टकरा गई। जोरदार टक्कर लगने से हाईटगेज टूट गया। हादसे के बाद डीसीएम बीच पुल पर खड़ी हो गई। इससे दोनों ओर जाम लग गया। आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आवागमन शुरू हो सका।
विज्ञापन

मंगलवार शाम सात बजे के करीब रसूलाबाद की ओर से आ रही डीसीएम नहर पुल तक आ पहुंची। चालक ने लापरवाही से गाड़ी पुल से पहले लगे हाईटगेज को टक्कर मार तोड़ दिया। जानकारी पर झींझक चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने डीसीएम व टूटे पड़े हाईटगेज को हटवा कर आवागमन बहाल कराया। चौकी प्रभारी झींझक दिनेश कुमार ने बताया कि डीसीएम को पकड़ लिया गया है, कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि झींझक नहर पुल के जर्जर होने के बाद भारी वाहनों पर रोक लगा दी गई थी। पिछले माह ही वाहनों की आवाजाही रोकने के लिए सिंचाई विभाग ने 8-8 फिट के दोनों ओर हाईटगेज लगाए थे। जिससे किसी भी तरह से बड़े वाहन न गुजर सके। इधर पुल से पहले सुरक्षा व्यवस्था न होने व संकेतक आदि न लगे होने के कारण बाहरी वाहन सीधे पुल तक आ पहुंचते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें