फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: झींझक नहर पुल के लिए 4.91 करोड़ मंजूर, जल्द बनेगा

Wed, 01 Nov 2023 01:24 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। झींझक में 160 वर्ष से अधिक पुराने नहर पुल को जर्जर घोषित कर दिया गया है। यह पुल सिकंदरा, रसूलाबाद, बिल्हौर स्टेट हाईवे पर है। अब शासन से 4.91 करोड़ रुपये से नया पुल बनाने की मंजूरी मिली है। लोक निर्माण विभाग यह पुल बनाएगा। इसी वर्ष पुल बनने की शुरुआत की उम्मीद है। इसका फायदा करीब दस लाख लोगों को मिलेगा।
विज्ञापन

झींझक में इटावा नहर शाखा पर वर्ष 1855 में अंग्रेजों के समय का पुल बना है। करीब डेढ़ सौ वर्ष पुराने पुल से मालवाहक वाहनों की आवाजाही की वजह से पुल में दरारें आ गई। हर दिन बढ़ती दरारों को लेकर सर्वे के बाद लोक निर्माण विभाग ने पुल से होकर गुजर रहे माल वाहक वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी है। अब यहां से केवल हल्के चार पहिया वाहन, बाइक, ई रिक्शा व ऑटो आदि निकलते हैं। भोगनीपुर, झींझक, विसधन बिल्हौर राज्य मार्ग पर बने इस पुल से कानपुर इटावा और कानपुर अलीगढ़ हाईवे आपस में जुड़ते हैं। यह पुल इन दोनों हाईवे से आवाजाही करने वाले वाहन सवारों के लिए बाईपास की तरह है। इधर दिल्ली हावड़ा रेलवे लाइन पर झींझक में आरओबी बनने के बाद नहर का जर्जर पुल होने की वजह से वाहन सवारों को फायदा नहीं मिला है। जर्जर पुल पर हाइट गेज लगा है। नया पुल बनाने की मांग लगातार की जा रही थी। इधर लोक निर्माण विभाग के प्रस्ताव को राज्यपाल ने प्रशासनिक एवं वित्तीय मंजूरी दी है। लोक निर्माण विभाग के विशेष सचिव लाल धीरेंद्र राव ने लोक निर्माण विभाग प्रमुख अभियंता विकास को पत्र लिखकर झींझक में नए पुल निर्माण की राज्य सामान्य योजना से मंजूरी की जानकारी दी है।

माल वाहन वाहनों के लिए चार माह से बंद है पुल

पिछले दिनों जर्जर पुल की दरारें बढ़ गई तो हादसे की आशंका पर तत्कालीन डीएम ने माल वाहक वाहनों के लिए इसे बंद कराने के निर्देश दिए। जर्जर पुल के दोनों ओर लोहे के एंगल लगाकर माल वाहनों का प्रवेश पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया था। बाद में एक माह पूर्व हाइट गेज लगा दिया गया है। इसकी वजह से स्कूली बसों को खम्हैला नहर पुल से नहली रोड होकर झींझक आने में करीब तीन किमी का चक्कर लगाना पड़ रहा है। संवाद
विज्ञापन






फोटो-06 झींझक निवासी प्रांशू पाल। संवाद
फोटो- 07 किशौरा निवासी आशीष त्रिपाठी। संवाद

बोले लोग होगी सहूलियत

झींझक निवासी प्रांशू पाल ने बताया कि नया पुल बनने से सहूलियत होगी। यह पुल दो हाईवे को जोड़ता है। इससे रेलवे के आरओबी का फायदा मिल सकेगा।
-

किशौर के आशीष त्रिपाठी कहते हैं कि जर्जर पुल से माल वाहक वाहन नहीं निकल पाते हैं तो ट्रक व डंपर आदि चक्कर लगाकर आते हैं। भाड़ा अधिक लगता है। इससे निर्माण सामग्री महंगी है। पुल बनने से सहूलियत होगी।
-

इन गांवों व झींझक नगर के लोगों को मिलेगा फायदा
झींझक नगर, सांधूपुर, खमहैला, नासरसेड़ा, मुंडेरा, करियाझाला, पिलख,गढ़ी महेरा, सुनाथा, सिंहपुर, मंगलापुर, गौरी, किशौरा, सुनाथा, सुरासी, लगरथा, करियाझाला, रामपुर, नहिली,जैतीपुर, कुंतलिया सहित करीब पचास गांवों के ग्रामीणों का आना जाना इसी पुल से होता है। नया पुल बनने से सहूलियत होगी। संवाद

बयान-

झींझक में नहर पर बना 160 साल से अधिक पुराना पुल मियाद पूरी कर चुका है। मालवाहक वाहनों की आवाजाही की वजह से पुल में दरारें बढ़ गई हैं। शासन ने नया पुल बनाने की प्रशासकीय व वित्तीय मंजूरी दी है। धनराशि आवंटन होते ही ठेकेदार चयन कर काम शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन

-कन्हैया झा, अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें