फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद-370 हटने के बाद कानपुर में कश्मीरी छात्रों की सुरक्षा को लेकर अलर्ट

Tue, 06 Aug 2019 12:16 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
यूपी पुलिस
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद-370 हटने के बाद कानपुर भी हाईअलर्ट पर है। गृह विभाग ने खुफिया विभाग को कश्मीरी छात्रों की सुरक्षा को लेकर भी अलर्ट जारी किया है। साथ ही निर्देश हैं कि यदि किसी तरह की कोई संदिग्ध गतिविधि होती है तो तुरंत आलाधिकारियों को सूचना दें।

विज्ञापन


अलर्ट के बाद एलआईयू और मिलेट्री इंटेलीजेंस सक्रिय हो गए हैं। शहर के अलग-अलग शिक्षण संस्थानों में कुल 125 कश्मीरी छात्र हैं। इसमें आईआईटी में 20, पीएसआईटी में चार, महाराणा प्रताप कॉलेज में 88 और एचबीटीयू में 13 छात्र पढ़ाई कर रहे हैं।

विज्ञापन

गृह विभाग के आदेश पर एलआईयू, एमआई हुए सक्रिय

एलआईयू के अधिकारी के मुताबिक किसी भी छात्र को कोई दिक्कत न हो इसके लिए संस्थानों के प्रशासनिक अधिकारियों से संपर्क किया है। उन्हें बताया है कि अगर किसी तरह कोई पुलिस प्रशासन की जरूरत होती है तो तुरंत संपर्क करें। खुफिया विभाग अपने-अपने स्तर से उन पर निगरानी कर रही हैं।

एसएसपी अनंत देव ने बताया कि शहर में कानून व्यवस्था को लेकर किसी तरह की दिक्कत नहीं है। कश्मीरी छात्रों को किसी तरह की दिक्कत नहीं है। अगर कहीं से कोई शिकायत आती है, तो उनकी पूरी मदद की जाएगी। वहीं अराजकतत्वों पर सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें