फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: नानामऊ तिराहे पर हादसों को न्योता दे रहा जलभराव, गड्ढे में रिक्शा पलटने से महिला गंभीर घायल

Thu, 03 Sep 2026 03:17 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर

सार

Kanpur News: जीटी रोड हाईवे के नीचे नानामऊ तिराहा के पास सड़क पर बारिश के पानी में छिपा गहरा गड्ढा राहगीरों के लिए मुसीबत बन गया है। पानी भरा होने के कारण गड्ढा दिखाई नहीं देता और ई-रिक्शा समेत अन्य वाहन इसमें फंसकर पलट रहे हैं।
विज्ञापन
Hidden Pothole Filled With Rainwater - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लगातार हादसों के खतरे के बावजूद गड्ढे की स्थायी मरम्मत नहीं होने से स्थानीय लोगों में नाराजगी है। स्थानीय लोगों गोपाली और अमित के मुताबिक, बीते दिनों भी एक ई-रिक्शा गड्ढे में फंसकर पलट गया था। हादसे में रिक्शे में सवार एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई थी। प्राथमिक उपचार के बाद महिला को बेहतर इलाज के लिए कानपुर रेफर किया गया। हादसे के बाद पुलिस ने मौके पर बैरिकेडिंग भी कराई थी, ताकि वाहन चालक सावधानी से निकल सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायत के बाद भी नहीं हुई मरम्मत

स्थानीय लोगों का कहना है कि गड्ढे के भराव और सड़क की मरम्मत के लिए एनएचएआई के अधिकारियों को शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अभी तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ है। बारिश का पानी भरा होने के कारण गड्ढे की गहराई का अंदाजा भी नहीं लग पाता। इससे दोपहिया वाहन, ई-रिक्शा और अन्य वाहन चालकों के लिए खतरा बना हुआ है। लोगों ने मांग की है कि गड्ढे में तत्काल भराव कर सड़क की मरम्मत कराई जाए, ताकि किसी बड़े हादसे से पहले समस्या का समाधान हो सके।



http://

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें